लव, सेक्स और धोखा: पहली से डेढ़ साल का लिव-इन और शादी दूसरी से-विरोध पर काट डाला

Published : Nov 27, 2024, 04:38 PM ISTUpdated : Nov 27, 2024, 05:01 PM IST
female murder

सार

झारखंड के रांची में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से मारकर शव के टुकड़े कर दिए और उसे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी वारदात की कहानी।

रांची, झारखंड। रांची के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला और उसके शव के टुकड़े करके उन्हें दफनाने की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

कब हुआ घटना का खुलासा?

यह मामला 24 नवंबर को सामने आया, जब रांची के एक गांव में नरकंकाल मिलने की खबर मिली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और जल्द ही सच्चाई सामने आ गई कि यह नरकंकाल एक महिला का था, जिसे उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने पहले महिला का गला घोंटा, फिर कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े कर उन्हें दफनाया था। कुछ दिन बाद कुत्तों ने कंकाल को बाहर निकाल लिया, जिससे इस हत्या का खुलासा हुआ।

कैसे हुई त्रिकोणीय प्रेम कहानी की शुरूआत?

जानकारी के अनुसार जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव निवासी नरेश भेंगरा का गांगी नामक युवती से अफेयर था। वह मूलत: रांची के लापुंग थानांतर्गत मालगो टंगराटोली गांव की रहने वाली थी। नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था। ननिहाल आने जाने के दौरान उसका गांगी से अफेयर शुरू हो गया। वह दोनों करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे। डेढ़ साल साथ रहने के बाद गांगी काम करने तमिलनाडु चली गई और नरेश बेंगलुरु चला गया। इस दौरान नरेश का संबंध दूसरी युवती के साथ हो गया और उसने उसी दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली। उन दोनों के एक बेटा भी है।

प्रेमी की बेवफाई का पता चलने पर तमिलनाडु से वापस आ गई थी प्रेमिका

नरेश भेंगरा की शादी और बच्चे के बारे में जब गांगी को पता चला तो वह खफा हो गई। वह बेंगलुरू से सीधे अपने घर पहुंच गई। इसकी जानकारी नरेश को हुई तो वह डर गया। नरेश को भय था कि अगर गांगी ने उसकी पत्नी के सामने अपने रिश्ते की कहानी बयां कर दी तो उसका परिवार बिखर जाएगा। उसकी पत्नी उसे छोड़ देगी। नरेश ने योजना बनाई कि क्यो न गांगी को समझा बुझाकर दोबारा तमिलनाडू भेज दिया जाए। इसलिए वो गांगी को मिलने के लिए बुलाया। जब गांगी आई तो वह उसे ट्रेन से लेकर हटिया गया। वहां 8 नवंबर की शाम को वह गांगी को भगवान पांजी टोंगरी पर लेकर गया। यहीं दोनों के बीच विवाद हो गया।

झगड़े के दौरान दुपट्टे से गला घोटा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

झगड़े के दौरान ताव में आए नरेश ने गांगी की उसी के दुपट्टे से ही गला घोट दिया। जब वह मर गई तो उसकी लाश को कुल्हाड़ी से काटकर कई टुकड़े कर दिए। उसके बाद उसके टुकड़ों को समेट कर वहीं दफना दिया और घर चला गया। SDOP के अनुसार 24 नवंबर को ग्रामीणों को एक नर कंकाल दिखा तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जरियागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन में पता चला कि वह महिला का कंकाल है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पहचान होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather: 25 जनवरी को रांची में कड़ाके की ठंड! सुबह-शाम कुहासा, जानिए कितना गिरेगा पारा?
Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट