झारखंड के बोकारो में मुहर्रम के जुलूस में हादसा: 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टच होते ही ताजिये में ब्लास्ट, 4 की मौत

Published : Jul 29, 2023, 09:45 AM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 10:04 AM IST
Horrific accident in Muharram procession in Bokaro

सार

 झारखंड के बोकारो में शनिवार(29 जुलूस) सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरा हाईटेंशन लाइन के छू जाने से ताजिये में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। 13 लोग बुरी तरह झुलसे हैं।

बोकारो. झारखंड के बोकारो में शनिवार(29 जुलूस) सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरा हाईटेंशन लाइन के छू जाने से ताजिये में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। 13 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग बोकारो के बेरमा इलाके के खेतको से तजिया लेकर जा रहे थे, तभी वो 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई।

 

झारखंड के बोकारो में मुहर्रम के जुलूस में हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिये की हाईट अधिक होने से लोगों को ध्यान नहीं रहा। जैसे ही ताजिये को उठाया, वो ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन टच हो गया। इससे ताजिये के जुलूस में रखी बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में भती कराया गया है। इस दौरान एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा भी किया। कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद उन्हें बोकारो रेफर किया गया है।

बोकारो में मुहर्रम के जुलूस में हादसा

लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे में झुलसे 13 लोगों को तुरंत बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। 11 को गंभीर हालत में बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 18वर्षीय साजिद अंसारी, 21 वर्षीय आसिफ रजा, 34 वर्षीय अंमुल रब और 19वर्षीय गुलाम हुसैन शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक डेवलपमेंट आफिसर पेटरवार शैलेंद्र चौरसिया मौके पर पहुंचे। घायलों में सालुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मोजोबिल अंसारी और साकिब अंसारी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये हादसा क्यों हुआ? 

यह भी पढ़ें

MP का गुस्सैल SI, 24 साल में 69 बार सजा, अब TI को ही गोली मार दी?

लगातार भारी बारिश से तालाब बना जयपुर, 10 PHOTOS में देखिए कैसा हुआ हाल

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट