JAC 12th Result 2025 : कुछ देर बाद झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, 5 आसान स्टेप से करें चेक

Published : May 31, 2025, 09:16 AM ISTUpdated : May 31, 2025, 09:17 AM IST
10th result

सार

JAC 12th Result 2025 : झारखंड में आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि बोर्ड आज 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी करेगा। शिक्षा मंत्री 11:30 बजे परिणाम घोषित करेंगे। 3.5 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।

JAC 12th Result 2025 : झारखंड में 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट के लिए खुशखबरी है। उनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। झारखंड बोर्ड आज इंटर साइंस और कॉमर्स संकाय का परिणाम आज यानि 31 मई को जारी करने जा रहा है। जिसकी काउंसिल की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिजल्ट को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और शिक्षा सचिव सुबह 11.30 बजे जारी करेंगे। बता दें कि झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को घोषित कर चुका है।

3 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है JAC की 12वीं परीक्षा

बता दें कि इस साल 2025 की 12वीं बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 3,50,138 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें इंटर कला संकाय में 2,28,832, साइंस में 99, 131 तथा कॉमर्स में 22, 175 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया था। JAC की यह इंटर  परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट  घोषित किया जा सकता है।

झारखंड में साइंस और कॉमर्स संकाय के लाखों छात्र झरखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट और अपडेट चेक कर सकते हैं। सरकार की साइट पर मैसेज भेजकर भी छात्र रिजल्ट का पता लगा सकते हैं।

इन 5 आसान स्टेप से JAC की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट करें चेक

  1. छात्र  सबसे पहले झारखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. वेबसाइट परJAC 12th Result 2025” पर क्लिक करें।

3. अब छात्र अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल फिल करें।

4. अब छात्र अपनी साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम चुनें।

5. आखिरी में सबमिट करने पर स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें। इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम