
पोटका। झारखंड के पोटका से प्रेम प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है। प्रेमी का परिवार बार-बार लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर जाता रहा। पर प्रेमिका के घर वाले बार-बार शादी के प्रस्ताव को ठुकराते रहे। ऐसा एक-दो बार नहीं बल्कि लगातार चार बार हुआ। फिर एक दिन अजब वाकया हुआ।
फिल्मी स्टाइल में किया प्यार का इजहार
प्रेमिका खुद लड़के के घर पहुंच गई और फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार कर दिया। मौके पर प्रेमी नहीं मिला तो उसकी मॉं से कहा कि आपके बेटे से प्यार करती हूॅं, यदि मुझे नहीं अपनाएंगे तो जान दे दूॅंगी। अब लड़की के घर वाले लड़के और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला गंगाडीह इलाके का है।
एक दूसरे से छह साल से करते हैं प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफरीन बानो और अजहर एक दूसरे से छह साल से प्यार करते हैं। यह देखकर, अजहर के परिजनों ने भी दोनों की शादी कराने की कोशिश की। लड़के के घर वाले लड़की के घर पर चार बार शादी के लिए रिश्ता लेकर गए। पर लड़की के घर वालों ने हर बार उनके रिश्ते को नकार दिया।
प्रेमी की मॉं से कही दिल की बात
प्रेमिका अफरीन बानो भी इस वजह से नाराज थी। वह हर हाल में अजहर के साथ ही अपनी जिंदगी गुजारना चाहती थी। परिवार के बार-बार शादी के रिश्ते को ठुकराने के बाद अफरीन बीते दिन सुबह प्रेमी अजहर के घर पहुंच गई। उस समय लड़का घर पर मौजूद नहीं था। लड़के की मॉ खैरुन्निसा से प्रेमिका की मुलाकात हुई तो उसने लड़के की मॉं से ही अपने दिल की बात कही दी, यह भी कहा कि यदि आप लोग अपनाएंगे नहीं तो मैं जान दे दूॅंगी। लड़की के इजहार के बाद परिवार वालों ने लड़के को घर बुलाया।
दर्ज कराई शिकायत
उधर लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बालिग हैं, इस सिलसिले में गांव में बैठक की जाएगी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।