Jharkhand Tourist Gangrape Case: स्पैनिश युवती से गैंगरेप मामले में पीड़िता के पति को 10 लाख मुआवजा

Published : Mar 05, 2024, 09:40 AM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 03:14 PM IST
gangrape 1

सार

झारखंड टूरिस्ट गैंगरेप मामले में पीड़िता के पति को 10 लाख का मुआवजा दिया गया। दो मार्च को युवती ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी थी। युवती के मुताबिक वह पति के साथ भारत भ्रमण के लिए आई थीं। यहां झारखंड के कुरमाहाट गांव में उनके साथ गैंगरेप हुआ। 

डुमका (झारखंड)। झारखंड के डुमका जिले में भारत भ्रमण के लिए आई स्पैनिश युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पीड़िता के पति को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। युवती ने 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर भारत में अपने साथ हुई घटना की जानकारी साझा की थी। पुलिस ने चारों कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में भी पेश किया है। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

डिप्टी कमिश्नर अंजनेयुलु डोड्डे ने बताया कि स्पेनिश महिला के साथ हंसडीहा क्षेत्र में आरोपियों पति के साथ तंबू में रात गुजार रही टूरिस्ट महिला के साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया है। युवती पश्चिम बंगाल से नेपाल जा रही थी। इसी दौरान कुरमाहाट गांव में उसके साथ वारदात हुई। 

पढ़ें झारखंड में देश को बदनाम करने वाली घटना: विदेशी महिला से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

10 लाख रुपये का मुआवजा दिया

डिप्टी कमिश्नर ने इस बारे में कहा है कि उन्होंने मामले की तेजी से जांच की है और जिला प्रशासन से भी रेप पीड़िता महिला और उसके पति को हर प्रकार की मदद और सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। रेप विक्टिम के  पति को 10 लाख रुपये मुआवजी की राशि भी दी जा चुकी है। मामले में चारों आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। जल्द ही मामले में अगली पेशी कराने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि  आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

घटना पर भाजपा का प्रदेश सरकार पर हमला
टूरिस्ट महिला से गैंगरेप के मामले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य सरकार को इस मामले में घेरा है। भाजपा ने कहा है कि यह घटना प्रदेश में कानून का राज न होना दर्शा रहा है। यहां महिलाएं इस समय सुरक्षित नहीं हैं। बदमाश और अराजक तत्वों को मानो खुली छूट दे रखी है। चेतावनी दी की आरोपियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ कानून व्यवस्था में सुधार न लाया गया तो कड़ा विरोध होगा। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?