झारखंड में बड़ा सड़क हादसा: गोरहर में इस वजह से पलटी यात्री बस, 7 की मौत-10 घायल

Published : Nov 21, 2024, 12:51 PM IST
Jharkhand Accident

सार

झारखंड के हजारीबाग में गोरहर थाना के पास गुरुवार को एक यात्री बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। हादसा सिक्स लेन रोड कंस्ट्रक्शन की वजह से हुआ।

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए। हादसा गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद से आस-पास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया। सभी लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। 

कैसे हुआ हादसा?

बस कोलकाता से पटना जा रही थी। यह हादसा सिक्स लेन रोड निर्माण के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण हुआ। सुबह 5-6 बजे के बीच बस मोड़ लेते समय गड्ढे में गिरकर पलट गई। इसके बाद कई यात्री बस के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घायलों को तुरंत बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर बरही एसडीपीओ, गोरहर और बरकट्ठा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

सड़क निर्माण बना हादसे का कारण 

स्थानीय लोगों और अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सिक्स लेन रोड निर्माण की लापरवाही के कारण हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्रशासन ने क्या कहा?

हजारीबाग पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे की वजह सड़क की खराब स्थिति और बस की तेज रफ्तार हो सकती है। फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: 21 जनवरी को रांची में कितनी तेज रहेगी शीतलहर? जानिए मौसम का हाल
Ranchi Weather Today: रांची का 20 जनवरी का मौसम कैसा रहेगा? घना कोहरा और तेज सर्दी