झारखंड: ये हैं पहले चरण के 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

Published : Nov 11, 2024, 10:55 AM ISTUpdated : Nov 11, 2024, 11:10 AM IST
Jharkhand Assembly Elections 2024

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। 80 करोड़ की संपत्ति वाले कंदोमणि भूमिज सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, जबकि सुशील टोपनो के पास सिर्फ 7,000 रुपये हैं।

रांची। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) के पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व जैसी हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले फेज में कंदोमणि भूमिज हैं सबसे अमीर उम्मीदवार

पहले चरण में पूर्वी सिंहभूम के एसटी-आरक्षित पोटका निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय कंदोमणि भूमिज सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 80 करोड़ रुपए से अधिक बताई है। उनके बाद कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण नंद त्रिपाठी (डाल्टनगंज, पलामू) और निर्दलीय आयुष रंजन (रांची) का स्थान है। दोनों ने 70 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 10 सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी

 नामजिलासीटपार्टीसंपत्ति 
1कंदोमणि भूमिजपूर्वी सिंघभूमपोरकानिर्दलीय80 करोड़ रुपए
2कृष्ण नंद त्रिपाठीपलामूडाल्टेनगंजनिर्दलीय70.91 करोड़ रुपए
3आयुष रंजनरांचीरांचीनिर्दलीय70.55 करोड़ रुपए
4सौरव विष्णुपूर्वी सिंघभूमजमशेदपुर पूर्वनिर्दलीय46.24 करोड़ रुपए
5अजय कुमारपूर्वी सिंघभूमजमशेदपुर पूर्वकांग्रेस43.76 करोड़ रुपए
6रामेश्वर उरांवलोहरदगालोहरदगाकांग्रेस42.20 करोड़ रुपए
7मुन्ना सिंहहजारीबागहजारीबागकांग्रेस41.38 करोड़ रुपए
8कुशवाहा शशि भूषण मेहतापलामूपानकीभाजपा32.15 करोड़ रुपए
9शिव शंकर सिंहपूर्वी सिंघभूमजमशेदपुर पूर्वनिर्दलीय25.32 करोड़ रुपए
10अजय नाथ शहदेवरांचीहटियाकांग्रेस23.75 करोड़ रुपए

 

पहले चरण के 682 उम्मीदवारों में से 235 (34%) करोड़पति हैं। प्रमुख दलों में से भाजपा के 83%, झामुमो के 78%, कांग्रेस के 94% और राजद के 80% उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.16 करोड़ रुपए है।

सुशील टोपनो हैं सबसे गरीब प्रत्याशी

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से सिसई (गुमला) से चुनाव लड़ रहे सुशील टोपनो सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उनके पास केवल 7,000 रुपए की संपत्ति है। निर्दलीय बसंत कुमार डुंगडुंग और रोशन सुंडी ने क्रमशः 10,000 रुपए और 15,000 रुपए की संपत्ति घोषित की है।

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार 45% उम्मीदवारों की शिक्षा 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच है। 51% स्नातक हैं या उच्च योग्यता रखते हैं। पहले चरण में कुल 73 (11%) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- रांची में मोदी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, लगे मोदी-मोदी के नारे, देखें फोटोज

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?