झारखंड में मंत्री बेबी देवी ने किया 'मंईया' सम्मान यात्रा का आह्वान

Published : Oct 08, 2024, 09:57 AM IST
Jharkhand-Mainiyan-Samman-Yatra

सार

मंत्री बेबी देवी ने सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला में 'मंईया' सम्मान यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया, जिसमे उन्होंने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

सिमडेगा,कोलेबिरा,गुमला। मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला जिला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीया मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों के लिए सोच रही है। उन्हें आर्थिक संबल दे रही है। अब महिलाओं को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें आर्थिक सहायता दे रही है। जिस राशि को वो अपने बच्चों के साथ खुद पर भी खर्च कर सकती हैं। सरकार जल्द इस सम्मान राशि को बढ़ाएगी।

सरकार की योजनाओं से जुड़े और उसका फायदा उठाएं

कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि हम सब आपके मन की कहने और सुनने आए हैं। दिल खोल कर अपनी समस्याएं बताइए। सरकार ने करोड़ों रुपए के बिजली बिल को माफ किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के आने पर आप लोगों ने जो उसने प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। उन्होंने कहा कि गुमला जिला ने जो मोटे अनाज की क्रांति लाई है उसके लिए मैं अपने मंत्रालय की तरफ से आप लोग का धन्यवाद करती हूं और आप लोगों को बताना चाहती हूं कि बारिश की कमी की वजह से मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने इस बार राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपए कृषकों के लिए पारित किया है और मुझे खुशी है की सबसे ज्यादा निबंधन भी आप लोगों के जिले से आया है ।आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में राज्य में रहने वाले सभी भाई बहनों के जीवन में समृद्धि लायेंगे। पिछले दिनों जो बिजली बिल माफी का काम हुआ उसके लिए पूरा राज्य एक स्वर से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दे रहा है । कृषकों को राहत देने के लिए कृषि लोन दो लाख तक माफ किया गया । हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंच सके । मैं अपने भाई बहनों को खास करके, जो कृषक हैं, उनसे निवेदन करूंगी कि आप लोग सरकार की योजनाओं से जुड़े और उसका फायदा उठाएं । मंईयाँ सम्मान यात्रा आगे भी चलती रहेगी लेकिन आप लोगों के इस प्यार और स्नेह के लिए हम लोग सदा आपके आभारी रहेंगे।

पूरे झारखंड में मच रही है मंईया शब्द की धूम, श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को

माननीया विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, जेएसएलपीएस की दीदीयों और इंटर कॉलेज की छात्राओं का आभार जताते हुआ कहा कि राज्य की जनता से इतना प्यार पाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में मंईया शब्द छाया हुआ है और इसका श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जाता है। उन्होंने राज्य की आधी आबादी के बारे में सोचा। उन्होंने महिलाओं की स्थिति की मजबूत बनाने के बारे में सोचा। इसके अलावे राज्य की बच्चियों की पढ़ाई के लिए भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चल रही है। इस योजना के तहत बालिकाओं को कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सपना देखिए आपके सपनों को उड़ान आपके अपने दादा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन देंगे। श्रीमती कल्पना सोरेन ने नारी शक्ति का आभार जताया। गुमला की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना (सबके लिए पेंशन की योजना) कौन लाए हैं ,कौन यह सब सोच रहे हैं ? आपके दादा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच है । आपके चेहरे पर खुशहाली रहे, मुस्कुराहट रहे । हमारी माता बहनों के चेहरे पर परिवार में बड़े-बुजुर्गों में ,बच्चों में मन में अगर खुशी आ रही है, तो उस की खुशी को देने का काम किया है आपके हेमन्त दादा ,हेमन्त बेटा ।

अबुआ आभार...हेमन्त सरकार

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लाई गई योजनाएं आमजनों के लिए हैं। झारखंड राज्य में जन्मे हर व्यक्ति को, हर एक माता को, हर एक बहन को और हर एक भाई को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है। खास कर मईया सम्मान योजना की राशि गांव की 99% महिलाओं तक पहुंच रही है।हर साल योजना राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हमारा प्रयास है की जो यहां से पलायन कर चुके हैं, उनको भी इस योजना का लाभ मिले।

कार्यक्रम को गुमला विधायक श्री भूषण तिर्की एवम् सिसई विधायक श्री जिग्गा सुसारन होरो एवम् कोलेबिरा विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं हज़ारों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन