गुजरात में झारखंड की 10 साल की बच्ची से निर्भया जैसा कांड, मिलने पहुंचे मंत्री

Published : Dec 21, 2024, 12:06 PM ISTUpdated : Dec 21, 2024, 12:32 PM IST
rape with girl

सार

गुजरात में १० साल की झारखंडी बच्ची के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की घटना। आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री सोरेन ने लिया संज्ञान, मंत्री वडोदरा पहुंचीं।

रांची न्यूज: गुजरात के भरूच में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। पड़ोसी ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। बच्ची का शुरुआती इलाज भरूच में चला। तबीयत बिगड़ने पर उसे वडोदरा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। झारखंड की बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। सीएम के निर्देश पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे बुधवार को वडोदरा पहुंचीं। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी झारखंड का ही रहने वाला है।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

यह घटना 16 दिसंबर को भरूच जिले के झगड़िया जीआईडीसी में हुई। मजदूर परिवार की 10 साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी बच्ची के बगल में रहने वाले 36 वर्षीय विजय पासवान ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। भरूच एसपी मयूर चावड़ा के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चावड़ा ने बताया कि आरोपी झारखंड भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर वडोदरा पहुंची मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची की झोपड़ी के बगल में रहता था और उसके पिता के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता था। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोटें आई हैं। उसे भरूच के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कमर में चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा।

पिछले महीने भी बच्ची का हुआ था रेप

पीड़िता को वडोदरा के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चावड़ा के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पिछले महीने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने खुलासा किया है कि पासवान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिस शहर का नाम भी नहीं सुना था, वही बन गया फेवरेट! अमेरिकी ट्रैवलर का जमशेदपुर वाला वीडियो वायरल
Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल