Jharkhand Weather: झारखंड में तबाही के बादल, अगले 72 घंटे में बदल सकता है इन जिलों में सब कुछ

Published : Jul 12, 2025, 12:20 PM IST
Heavy Rainfall in Jharkhand

सार

Rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जमशेदपुर में लगातार ऑरेंज अलर्ट। पलामू में भी भारी बारिश की चेतावनी, 15 जुलाई तक राहत के आसार नहीं।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून ने कहर बरपाया है। पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर में महज चार घंटे के अंदर लगातार पांच ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए, जिससे शहर में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। दिन भर हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि, राजधानी रांची में स्थिति थोड़ी बेहतर रही, दिन में बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम को हुई तेज गड़गड़ाहट ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया।

खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश से स्थिति गंभीर बनी रही। हालांकि, जमशेदपुर के लिए शनिवार को थोड़ी राहत भरी खबर है, आज यहां हल्की बूंदाबांदी और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पलामू में बारिश मचाएगी कहर

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब पश्चिमी झारखंड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले 24 घंटों में पलामू और उसके आसपास के जिलों जैसे गढ़वा, चतरा, रामगढ़, हज़ारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश होगी। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहले रांची, फिर जमशेदपुर और अब पलामू और आसपास के इलाकों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar chunav 2025: चुनाव से पहले गरमाई सियासत, चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी

15 जुलाई तक राहत नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में 15 जुलाई से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होगी, जबकि कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बौछारें होने की संभावना है। ऐसे में धूप निकलने की संभावना भ न के बराबर है। हालांकि, 15 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव हो सकती है, जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि झारखंड में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। फिलहाल राज्य के पश्चिमी जिलों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनियों पर ध्यान देने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Did You Know: यूपी-बिहार की राशन व्यवस्था में कौन आगे?

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?