PLFI के दो उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लाख का था इनाम, हथियार भी हुआ बरामद

Published : Jan 27, 2023, 03:02 PM IST
झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है

सार

झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी रांची जिले से की गई है।गिरफ्तार उग्रवादियों में एक क्षेत्रीय कमांडर है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

रांची(Jharkhand). झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी रांची जिले से की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में एक क्षेत्रीय कमांडर है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, इनकी पहचान पीएलएफआई के क्षेत्रीय कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और संगठन के सक्रिय सदस्य सूरज गोप के रूप में की गई है।

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि तिलकेश्वर गोप झारखंड के पांच जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और चाईबासा में 68 मामलों में वांछित था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उग्रवादियों के कब्जे से एक राइफल, दो देसी बंदूकें, 10 गोलियां और 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। लम्बे समय से पुलिस को इन उग्रवादियों की तलाश थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

रांची एसएसपी को 25 जनवरी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन के तीन-चार सदस्य राज्य की राजधानी से लगभग 25 किलोमीटर दूर रांची जिले के अंगारा क्षेत्र के एक जंगल में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा और बुधवार रात प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादियों को हथियारों, गोलियों और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JPSC-JSSC Case: भर्ती रद्द मामले में सरकार ने मांगा और वक्त, हाईकोर्ट में 18 सितंबर को अगली सुनवाई
Jharkhand Scam: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार