झारखंड शॉकिंग मामलाः महिला की बॉडी बिना कपड़ें पेड़ से लटकी मिली, इलाके में फैली सनसनी

Published : Jan 25, 2023, 02:33 PM IST
Woman jumps into water tank with 3 children in Haryana village, shocking suicide murder

सार

झारखंड के सराई केला शहर से कांड्रा पुलिसि थाने के पास सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का शव पेड़ पर नग्न हालत में बरामद किया गया। जानकारी मिलते ही इलाके में फैली सनसनी। वहीं मृतक महिला के बेटे ने डायन बिसाही में हत्या का केस दर्ज कराया।

सरायकेला (saraikela). भले हम आज 21वीं सदी में पहुंच गए है लेकिन अंधविश्वास का साया अभी भी बरकरार है। इसके चलते अभी भी लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही कुछ मामला झारखंड के सराईकेला के चौका-कांड्रा मार्ग पर देखने को मिला। दरअसल यहां एक महीने से लापता महिला का शव मंगलवार की रात नग्न हालत में पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव की पहचान मृतका के बेटे ने की। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बेटे ने डायन बिसाही के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

पिछले महीने से लापता थी महिला

दरअसल मातकमडीह गांव की रहने वाली महिला पिछले महीने 25 दिसंबर से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौका थाने में जाकर बेटे ने दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला तलाश करने में जुटी हुई थी। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 24 जनवरी को किसी ने जानकारी दी की चौका- कांड्रा के बीच पड़ने वाले लखना सिंह घाटी के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही मृतक के बेटे को भी जानकारी दी। मृतका पहचान बेटे ने उसके कपड़ों से की। मृतक महिला की पहचान चंदना महतों के रूप में हुई। उसकी बॉडी उसी के पहने कपड़े से बने फंदे पर लटकी हुई थी।

बेटे ने लगाया डायन बिसाहू का आरोप

पुलिस को महिला की बॉडी जिस हालत में बरामद हुई, उसके आधार पर जांच करते हुए प्रथम दृष्टया केस सुसाइड का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतका के बेटे ने अपनी मां की मौत की वजह डायन बिसाहू के चलते हत्या करने की बात कही है, साथ ही इसी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी हो कि प्रदेश में डायन बिसाहू के नाम पर पहले भी महिलाओं के साथ अत्याचार करने के साथ ही उनकी बेरहमी से जान ले ली गई है। ज्ञात हो कि झारखंड में अंधविश्वास गहरे तक अपनी जड़े जमाए हुए है। इसके चलते ही इसकी रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए गए है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है।

इसे भी पढ़े- झारखंड में डायन के आरोप में एक और महिला की हत्या, देवर ने ही किया शर्मनाक काम

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल