झारखंड के शिक्षा मंत्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर में लगी चोट, एयर एम्बुलेंस से भेजे गए दिल्ली

Published : Aug 02, 2025, 12:01 PM ISTUpdated : Aug 02, 2025, 12:04 PM IST
Ramdas Soren medical emergency

सार

Jharkhand Minister Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। खून का थक्का जमने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया।

Ranchi News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे घाटशिला से विधायक भी हैं। बाथरूम में गिरने से उनके ब्रेन में चोट आई है और खून का थक्का जम गया है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सोनारी हवाई अड्डे से दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है। उनके साथ छह डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद है।

बाथरूम में गिरने से ब्रेम में खून का थक्का

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए। इससे उनके सिर में खून का थक्का जम गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि वह खुद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ में बाथरूम के कमोड से निकला जहरीला कोबरा, देखें Video

अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़

पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। इससे पहले, उनकी बीमारी की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेता हैं। हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल होने पर मंत्री बनाया था। 2024 के चुनाव के बाद उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Draft Voter List: बिहार के हैं? वोटर लिस्ट में नाम कटा या नहीं? जानें कैसे चेक करें

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?