Pakur Cobra News: झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति जैसे ही बाथरूम में घुसा और कमोड खोला, उसके होश उड़ गए। कमोड के अंदर नागराज बैठा था। यह देखकर पूरा परिवार कांप उठा। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और सांप को रेस्क्यू किया।

Pakur News: महेशपुर थाना क्षेत्र के एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाथरूम के कमोड में एक जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। यह घटना विनोद भगत के घर में हुई, जहां जैसे ही वह बाथरूम में गए, उन्हें कमोड में कोबरा दिखाई दिया। इसके बाद उनके पसीने छूटने लगे। कोबरा को देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह डर गए। घर में शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। दर्जनों लोग घर के बाहर पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वन विभाग की टीम ने आकर कोबरा को रेस्क्यू किया

परिवार ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही असरफुल शेख वन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी से बाथरूम का निरीक्षण किया। फिर लगभग 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें- बिहार में बारिश का कहर: कब मिलेगी पटनावासियों को राहत, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

सांप दिखते ही तुरंत वन विभाग को सूचित करें

विनोद भगत के परिवार ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना की। रेस्क्यू करने वाले वन विभाग के कर्मी असरफुल शेख ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा बेहद जहरीला था। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसे सांप ज़मीन से निकलकर छिपने के लिए सूखी और सुरक्षित जगह तलाशते हैं। यही वजह है कि ये कई बार घरों के अंदर भी घुस आते हैं। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की। अगर कहीं भी सांप दिखाई दे, तो उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

ये भी पढे़ं- Dog Babu से Sonalika Tractor तक: बिहार में फर्जी पहचान के पीछे क्या है असली खेल? कैसे आया RJD लिंक?