पत्नी को मार दो वरना वह तुम्हारी जान ले लेगी...सपना देखकर पति ने वह किया जो आप सोच भी नहीं सकते

Published : Mar 29, 2023, 05:51 PM ISTUpdated : Mar 31, 2023, 02:40 PM IST
ranchi crime news husband strangulates his wife to death after to dream

सार

झारखंड के रांची से मर्डर की अजीबो गरीब दास्तान सामने आई है। एक शख्स सपना देखने के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देता है। वह अपने बेटों को भी मारना चाहता था। पर मॉं की हत्या देखने के बाद मासूम रोते बिलखते घर से भाग निकले।

रांची। झारखंड के रांची से मर्डर की अजीबो गरीब दास्तान सामने आई है। एक शख्स सपना देखने के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देता है। वह अपने बेटों को भी मारना चाहता था। पर मॉं की हत्या देखने के बाद मासूम रोते बिलखते घर से भाग निकले। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया। बहरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मामला हुमटा पंचायत के गितिलडीह गांव का है। यहीं के रहने वाले पुश्वा मुंडा की 2012 में सोनमती देवी से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। सोमवार को अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात के लगभग 11 बजे थे। आरोपी का कहना है कि उसने एक सपना देखा। सपने में उनसे कोई कह रहा था कि अपनी पत्नी को मार तो वरना वह तुम्हें मार देगी। आरोपी सपना देखकर उठा और अपनी पत्नी सोनमती देवी (28 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति का कहना है कि सपना देखने के बाद उसने गल्ती से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

बच्चों की भी हत्या करना चाहता था आरोपी

आरोपी के भाई यादव मुंडा का कहना है कि वह अपने बच्चों को भी हत्या करना चाहता था। पर उसके तीनों बेटों के सामने मॉं की गला दबाकर हत्या हुई थी। यह देखकर तीनों बच्चे डर गए और रोते हुए घर से बाहर की तरफ दौड़े। गनीमत यह रही कि बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। पड़ोसियों को देखकर आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। बच्चों ने पड़ोसियों को आपबीती बताई। बहरहाल, उसके बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा की आरोपी पति अपनी पत्नी के शव पर बैठा हुआ है।

बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं

पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति पुश्वा मुंडा को अरेस्ट कर लिया। अब तीन मासूम बच्चों की जिंदगी सांसत में पड़ गई है। मॉं की हत्या के आरोप में पिता सलाखों के पीछे हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम