बड़ा ही खतरनाक है ये शख्स: 12वीं पत्नी का किया बेरहमी से कत्ल, 11 पत्नियों के साथ भी कर चुका है क्रूरता

Published : Apr 05, 2023, 12:52 PM ISTUpdated : Apr 05, 2023, 01:49 PM IST
shocking crime stories

सार

झारखंड के गिरिडीह जिले से आई शॉकिंग क्राइम ने सबको हिलाकर रख दिया है। जहां एक शख्स ने अपनी 12वीं बीवी को इतनी बेरहमी से मार डाला की लाश देखकर पुलिस वाले भी हैरान थे। आरोपी इससे पहले अपनी 11 पत्नियों के साथ भी क्रूरता कर चुका है।

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले से एक ऐसी खौफनाक वरदात सामने आई है, जिसने पुलिस वालों के दिमाग को भी चकरा दिया है। यहां एक शख्स इतना बड़ा किलर निकला की उसने अपनी 12वीं पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी इससे पहले अपनी 11 बीवियों के साथ ऐसी क्रूरता की थी कि वह उसे छोड़कर चली गईं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

हर शख्स की जुबान पर कातिल का नाम

दरअसल, यह दर्दनाक वरदात गिरिडीह जिले में गावां थाना क्षेत्र के तारापुर गांव की है। जहां रविवार रात रामचंद्र तुरी नाम के आरोपी ने अपनी 40 साल की बीवी सावित्रि देवी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि महिला की खोफड़ी फूट जाने के बाद भी आरोपी डंडे मारता रहा। आरोपी इतना बड़ा अपराधा की है कि इलाक में हर किसी के नाम पर उसका नाम रटा है।

बीवी को मारकर लाश के पास बैठकर पीता रहा शराब

बताया जा रहा है कि आरोपी रामचंद्र कमरे में रात को शराब पी रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी सावित्री आ गई। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना सीरियस हो गया कि आरोपी ने पास में पड़ा डंडा उठाया और महिला को पीटना शुरू कर दिया। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन वो वार करता रहा। आरोपी जब तक मारता रहा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद भी आरोपी शराब पीता रहा। दूसरे दिन सोमवार सुबह पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

हर बीवी के साथ करता था क्रूरता

आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए पड़ोसियों ने बताया कि रामचंद्र इंसन के रूप में हैवान है। वह अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ जानवरी त रह रवैया अपनाता था। उसके एक दो नहीं, 12 शादियां की हैं। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से उसे 11 पत्नियां पहले छोड़कर जा चुकी हैं। वह हर बीवी को बुरी तरह पीटता था। इसी हरकतों के चलते उसे सारी पत्नियां एक-एक करके छोड़कर चली गईं। लोगों ने बताया कि हम उसकी नशें की आदतों से परेशान हैं। आए दिन शराब पीकर गाली-गलौच करता है। बता दें कि आरोपी की 12वीं पत्नी सावित्री से उसे तीन बेटे और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें-शादी से पहले खुशियां सेलिब्रेट की तो दूल्हे के हो गए टुकड़े-टुकडे, साथ में 2 भाइयों की भी मौत...शाकिंग था मंजर

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम