'तू डायन है' इतना कहकर आरोपी महिला के साथ करने लगे गंदा काम, तभी आ गई बेटी...

Published : Jan 21, 2025, 01:52 PM IST
rape with women

सार

गुमला में एक महिला को डायन बताकर तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा। बेटी के आने पर आरोपी भाग गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुमला न्यूज: गुमला कामडारा थाना क्षेत्र के सुरुंडू नवा टोली में अंधविश्वास का शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव के तीन लोगों ने 46 वर्षीय महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने पीड़िता पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया और बाल खींचकर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने की भी कोशिश की।

बेटी की सूझबूझ से बची जान

घटना के समय महिला की बेटी मौके पर पहुंची और अपने मोबाइल से तस्वीरें लेने लगी। यह देख आरोपी भाग गए। गंभीर रूप से घायल महिला को नजदिकी स्वास्थ्य केंद्र कामडारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- नहर में तैर रहा था लड़की का सिर और हाथ, बच्चों ने समझा मछली और…

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने बताया कि वह बकरी चराने के लिए घर से कुछ दूर बगीचे में गई थी। वहां वह बकरियों को खिलाने के लिए एक पेड़ से पत्ते तोड़ रही थी। तभी गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और पेड़ को अपना बताते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया और उसे डायन बता दिया। इस दौरान एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की मामले की जानकारी मिलते ही गुमला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सली, एक पर था 1 करोड़ का इनाम

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: फिर बढ़ रही गर्मी? जानिए दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक मौसम का पूरा हाल
IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 42°C,चलेंगी गर्म हवाएं, दिल्ली-झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?