ये कैसा चमत्कार: शादी के 7 साल...लेकिन नहीं हुआ एक भी बच्चा, अब महिला ने एक साथ जन्में 5 अनोखे बच्चे

Published : May 23, 2023, 01:14 PM ISTUpdated : May 23, 2023, 01:15 PM IST
woman gave birth to ive children at once in  rims hospital ranchi

सार

झारखंड के रांची से अनोखा मामला सामने आया है। जहां रिम्स अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी के 7 साल हो गए थे, वह एक संतान के लिए डॉक्टर से लेकर मंदिर तक जाकर मन्नत मांग रही थी।

रांची. है भगवान शादी को 7 साल हो गए हैं, एक संतान तो दे दीजिए...झारखंड की रहने वाले एक पति-पत्नी कुछ समय पहले तक यह दुआ करते थे। लेकिन अब ईश्वर ने ऐसा चमत्कार किया है कि उसी महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। बता दें कि रांची के रिम्स अस्पताल के ट्विटर हैंडल पर इस खबर को शेयर किया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं, बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रह रही है।

पांचों बच्चों का वजह 1 किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच

फिलहाल पांचों नवजात इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बच्चों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टर शशि बाला सिंह की टीम ने महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों का वजह लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है। जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी देखरेख में लगाया है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं, इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है, इसलिए उन्हें लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है।

इस वजह से महिला को नहीं हो रहा था एक भी बच्चा

बता दें कि पांचों बच्चों की तस्वीर रिम्स अस्पताल के ट्विटर हैंडल पर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है। जिसकी शादी को करीब 7 साल हो गए थे। लेकिन उसे एक भी संतान नहीं थी। इसके लिए उसने इलाज से लेकर भगवान से मन्नत तक मांगी। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि महिला कंसीव नहीं कर पा रही थी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: फिर बढ़ रही गर्मी? जानिए दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक मौसम का पूरा हाल
IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 42°C,चलेंगी गर्म हवाएं, दिल्ली-झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?