वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे के प्यार में पागल 2 सहेलियां: शादी करने पर अड़ीं, पति-पत्नी बनने की है जिद

Published : Feb 08, 2023, 06:22 PM ISTUpdated : Feb 08, 2023, 06:44 PM IST
Valentine Week 2023 lesbian girls want to marry love with each other the girls IN jharkhand

सार

वैलेंटाइन वीक में झारखंड के धनबाद से रोमांस का एक अलग ही मामला आया है। जहां दो सहेलियां एक-दूसरे के प्यार में इतना पागल हो गईं कि वह समलैंगिक शादी करना चाहती हैं। इतना ही नहीं वह साथ जीने-मरने की कसमें तक खा चुकी हैं।

धरबाद (झारखंड). फरवरी का महीना लव और रोमांस के लिए जाना जाता है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। वहीं 14 फरवरी को प्यार करने वाले कपल इसे सेलिब्रेट करते हैं। प्रेमी जोड़े यानि लड़का-लड़की इस दिन अपने दिल की बात जुंबा पर लाकर प्रपोज करते हैं। लेकिन वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन झारखंड के धनबाद से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दोनों सहेलियां एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करती हैं और वह समलैंगिक शादी करना चाहती हैं। वह घर से फरार हो चुकी हैं।

साथ-जीने मरने की खा चुकी हैं कसमें

दरअसल, साथ-जीने मरने की खसमें खाने वाली यह दो समलैंगिक सहेलियां मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली है। दोनों प्यार में इस कदर पागल हो गईं कि वह साथ रहने के लिए घर छोड़कर झारखंड के धनबाद पहुंची हैं। दोनों सबसे पहले शहर के महिला थाने पहुंची और पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से शादी करने की गुहार भी लगाई है। बताया जा रहा है कि महिला थाने की टीआई ने उन्हें समझाया, लेकिन वह एक ही जिद पर अड़ी हैं। या तो साथ शादी करेंगी, या फिर साथ में दोनों जान दे देंगी।

एक की दूसरी जगह तय हो चुकी शादी...22 तारीख को फेरे की डेट

दोनों लड़कियां एक ही कॉलोनी की रहने वाली हैं, दोनों के घर आसपास हैं। बताया जा रहा है कि वह बचपन की सहेलियां हैं और साथ एक ही स्कूल में पढ़ा करती थीं। जैसे ही दोनों के परिजनों को उनके बारे में सच पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने दोनों को अलग करने का प्लान बनाया और एक की शादी इसी महने की 22 फरवरी को तय कर दी। शादी तह होने के बाद दोनों ने साथ भागने की योजना बनाई और वह भागकर धनबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। इसके दूसरे दिन वह पुलिस के पास शादी कारने की गुहार लगाने गईं।

बिहार में एक लड़की पर दर्ज है शिकायत

मामले की जानकारी लगते ही तुरंत धनबाद महिला थाने की प्रभारी ने नालंदा पुलिस से संपर्क किया और पूरा मामला बताया। धनबाद पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़की के परिजनों ने दूसरी लड़की के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि वह लाख समझाने के बावजूद कुछ भी सुनने को तैयार नही हैं। दोनों पति-पत्नी की तरह समलैंगिक विवाह कर रहना चाहती हैं।

 

यह भी पढ़ें-दो समलैंगिक बहुओं को हुआ प्यार...आपस में बनाने लगीं शारीरिक संबंध, दोनों की 15 मिनट के अंदर हो गई मौत

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया