
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्टूडेंट को चेहरे, पेट और हाथ-पैर पर इतने चाकू मारे कि वह दोबारा खड़ा तक नहीं हो सका। किसी तरह उसे खून से सनी हालत में अस्पताल तक ले जाया गया...लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जरा सी बात पर दसवीं के छात्र को मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक घटना भोपाल के बागसिवानिया थाने क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे मृतक छात्र शुभम रजक अपने दोस्त आदित्य संकट, वैभव संकट और अन्य के साथ अमराई स्थित NRI स्कूल के पास से बाइक से गुजर रहा था। तभी आरोपी जम्मू, अरुण और 2 अन्य नाबालिगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक की। शुभम ने ओवरटेक करने को मना किया। बस इसी बात पर दोनों ग्रुप में विवाद हो गया। जरा सी बात पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें शुभम की मौत हो गई।
मौत से पहले की आखिरी तस्वीर
शुभम कटारा स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। उसने कुछ दिन पहले ही अपने स्कूल के पास की तस्वीर खींचकर इंस्टा और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह तस्वीर शेयर की थी। उसे क्या पता था कि उसकी स्कूल ड्रेस में खिंची यह तस्वीर आखिरी बन जाएगी।
जरा सी बात पर दसवीं के छात्र को मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक घटना भोपाल के बागसिवानिया थाने क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे मृतक छात्र शुभम रजक अपने दोस्त आदित्य संकट, वैभव संकट और अन्य के साथ अमराई स्थित NRI स्कूल के पास से बाइक से गुजर रहा था। तभी आरोपी जम्मू, अरुण और 2 अन्य नाबालिगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक की। शुभम ने ओवरटेक करने को मना किया। बस इसी बात पर दोनों ग्रुप में विवाद हो गया। जरा सी बात पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें शुभम की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।