दिनदहाड़े एक ही परिवार के 6 लोगों के मर्डर का SHOCKING VIDEO, चंबल में पान सिंह तोमर के गांव के पास नरसंहार

Published : May 05, 2023, 01:36 PM ISTUpdated : May 05, 2023, 02:16 PM IST
6 people shot dead in Morena

सार

डाकुओं के लिए कुख्यात रहे मध्य प्रदेश के चंबल में फिर से बंदूकें गरजी हैं। मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड के वीडियो वायरल हुए हैं।

मुरैना. डाकुओं के लिए कुख्यात रहे मध्य प्रदेश के चंबल में फिर से बंदूकें गरजी हैं। मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लोग फिल्मी स्टाइल में बंदूकों से फायर करते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गांव के 2 परिवारों में पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है।

मध्य प्रदेशः मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में दिनदहाड़े 6 लोगों का मर्डर-VIDEO हुआ वायरल

दिल दहलाने वाले इस नरसंहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पहले दोनों पक्ष लाठियां लेकर एक-दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं। महिलाएं भी वहां मौजूद हैं। इसी बीच एक युवक बंदूक लेकर वहां पहुंचता है और एक के बाद एक गोलियां बरसाता है। घटना के समय बच्चे भी वहां थे।

पुलिस के अनुसार, एक परिवार ने दूसरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं। 3 लोग घायल हैं। बताया जाता है कि इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक हैं।

मामले की जानकारी लगते ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार, लेपा गांव के रहने वाले रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर 10 साल से विवाद है। 2014 में रंजीत तोमर के लोगों ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़ गया था। कुछ दिन पहले ही परिवार गांव लौटा था।

बता दें कि लेपा गांव से कुछ दूरी पर भिड़ोसा गांव है। यह कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर का गांव है। पान सिंह तोमर भी जमीनी विवाद में डकैत बने थे। उन पर चर्चित फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़ें

भागलपुर की Shocking घटना: दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के कुछ देर बाद ही दूल्हे का हार्ट हो गया ब्लास्ट

जिन भाइयों के विवाद को SP-कलेक्टर तक नहीं सुलझा पाए, DSP ने 2 घंटे में निपटा दिया, खुशी से मुगदर घुमाने लगा फरियादी, Video

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Indore: 2 साल की बच्ची से रेप-हत्या की कोशिश करने वाले दरिंदे को 4 बार उम्रकैद की सजा
Indigo Flight : 5 के 35 हजार दिए फिर भी NO कंफर्म, ट्रेन-टैक्सी कुछ नहीं, इंदौर में यात्रियों का दर्द