उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव ने फहराया झंडा: बाबा महाकाल का भी तिरेंगे के रंगों से हुआ श्रृंगार

Published : Jan 26, 2024, 10:08 AM ISTUpdated : Jan 26, 2024, 10:11 AM IST
Republic Day celebrations held in Ujjain

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने होम टाउन यानि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में झंडावंदन किया। वहीं बाबा महाकाल का तिरंगे के तीन रंगों से श्रृंगार कर भस्म आरती की गई।

उज्जैन. भारत देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा लहरा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने होम टाउन यानि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में झंडावंदन किया।

दोनों डिप्टी सीएम ने अपने होम टाउन में फहराया झंडा

बता दें कि मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री ने उज्जैन में झंडावंदन किया। वहीं राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा फहराया। तो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में झंडावंदन किया। सीएम के गृह उज्जैन में बाबा महाकाल का तिरंगे के तीन रंगों से श्रृंगार कर भस्म आरती की गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते