Sex Racket : ढाबे पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ाई ये लड़कियां

Published : May 18, 2024, 02:54 PM IST
Sex Racket

सार

मध्यप्रदेश में गुजर रहे नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर देह व्यापार चल रहा था। अचानक मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ लड़कियां लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ाई। इसके बाद उन्हें थाने लगाया गया। सेक्स रैकेट का फांडाफोड़ होते ही अन्य ढाबों पर भी हड़कंप मच गया।

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से गुजर रहे आगरा बॉम्बे नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से तीन लड़कियां दो लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ाई। ये लड़कियां धंधा कर रही थी। इस मामले में पीथमपुर सेक्टर एक थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

ढाबों पर चलता है धंधा

आपको बतादें कि नेशनल हाईवे पर स्थित अधिकतर ढाबों पर रात होते ही धंधा शुरू हो जाता है। यहां ग्राहकों को खुश करने के लिए लड़कियां मौजूद रहती है। ढाबे मालिक द्वारा ही ग्राहकों से पैसा लेकर लड़कियां सुपूर्द की जाती है। पुलिस के पहुंचने या दबिश की जानकारी मिलते ही ढाबे वाले लड़कियों को वहां से गायब कर देते हैं।

युवराज ढाबे पर चल रहा था सैक्स रैकेट

पुलिस को जानकारी मिली की युवराज ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पहले मुखबिर के माध्यम से जानकारी ली, फिर खुद ग्राहक बनकर पुलिस पहुंची तो सेक्स रैकेट का फांडा फूट गया। पुलिस ने मौके से तुरंत तीन लड़कियों और दो लड़कों को रंगे हाथों धर दबोचा है।

यह भी पढ़ें : दूसरे मर्द के साथ वायरल हुआ पत्नी का Video तो मां ने बेटे-बेटी को भी नहीं छोड़ा

दो की जगह मिली 3 लडकियां

पुलिस को शिकायत मिली थी कि युवराज ढाबे पर करीब 2 लड़कियां हैं। जो धंधा करती है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से तीन लड़कियां पकड़ में आई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यहां धंधा करने वाली और भी लड़कियां हो सकती हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मिले ​निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : खूबसूरत लड़की से शादी, फोटो देखकर ही फिदा हो जाते लड़के, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट