बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा शुरू, ये है अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का आसान रास्ता

बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होते ही देशभर से यात्रियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बाबा अमरनाथ की गुफा तक पहुंच सकते हैं।

subodh kumar | Published : Jul 1, 2024 4:17 AM IST / Updated: Jul 01 2024, 09:55 AM IST

ग्वालियर. बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से यात्रियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। अगर आप भी बाबा अमरनाथ की यात्रा करना चाहते हैं। तो अपने शहर में स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी मंडल से सम्पर्क कर यात्रा पर जा सकते हैं। क्योंकि लगभर हर शहर में बाबा अमरनाथ बर्फानी के श्रद्धालुओं का ग्रुप होता है। जो लगभग हर साल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाता है। ऐसे में आप ग्रुप के साथ जाएंगे। तो आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत भी नहीं आएगी।

ग्वालियर से निकले यात्री

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रविवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रियों का एक दल रवाना हुआ। जिसमें युवा, महिला पुरुष सहित बुजुर्ग भी शामिल हुए। यात्रियों को शहरवासियों ने धूमधाम के साथ स्वागत कर रवाना किया।

स्वर्ग और मोक्ष प्राप्ति की मान्यता

अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालु स्वर्ग प्राप्ति का रास्ता बताते हैं। कहा जाता है कि बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। इसलिए हर साल इस यात्रा पर लाखों श्रद्धालु जाते हैं। यहां बाबा अमरनाथ का बर्फ से शिवलिंग अपने आप बनता है। जो प्रत्येक पूर्णमासी के दिन अपने पूरे आकार में होता है।

अमरनाथ यात्रा पर कैसे जाएं

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आपको अपने शहर गांव या जिले से उपयुक्त साधन के माध्यम से जम्मू तक पहुंचना होगा। यहां से आपको श्री नगर जाना होगा। श्रीनगर से पहलगाम या बालटाल जा सकते हैं। आप पहलगाम या बालटाल कहीं से भी यात्रा शुरू कर सकते हैं। श्रीनगर से पहलगाम की दूरी करीब 92 किलोमीटर है। जबकि श्रीनगर से बालटाल की दूरी करीब 93 किलोमीटर है। आप यहां तक बस, टैक्सी या अन्य साधनों से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर

पहलगाम से अमरनाथ यात्रा

पहलगाम से अमरनाथ यात्रा के लिए आपको पैदल चढ़ाई करना होती है। पहलगाम से बाबा अमरनाथ की गुफा करीब 48 किलोमीटर दूर है। जबकि बालटाल से ये गुफा 14 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आप बालटाल से अमरनाथ गुफा तक बहुत कम समय में पहुंच सकते हैं। क्योंकि यह छोटा रूट है। लेकिन ये रास्ता थोड़ा कठिन और सीधी चढ़ाई वाला है। इस कारण इस मार्ग से युवा ही जाते हैं। वहीं पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक पहुंचने में करीब तीन दिन का समय लगता है। लेकिन ये रास्ता काफी आसान है। इसके लिए आपको पहले पहलगाम से चंदनवाड़ी पहुंचे, जो करीब 16 किमी दूर है। यहां तक का रास्ता सीधा सपाट है। इसके बाद चढ़ाई शुरू हो जाती है। जिसमें 3 किलोमीटर बाद अगला स्टॉप पिस्सू टॉप आता है। तीसरा पड़ाव शेषनाग जो पिस्सू टॉप से करीब 9 किमी आगे है। जिसके बाद अगला पड़ाव पंचतरणी आता है। जो शेषनाग से करीब 14 किमी दूर है। अब पंचतरणी से अमरनाथ गुफा महज 6 किमी दूर रह जाती है। ऐसे में आपको करीब चार से पांच दिन का समय दर्शन करने में लग जाता है।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन होगा NEET एग्जाम!, पेपर लीक मामले में मचे हंगामे के बीच सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

 

Share this article
click me!

Latest Videos

हाथरस हादसा: SIT ने जांच में किसको ठहराया जिम्मेदार? न्यायिक जांच आयोग की टीम भी पहुंचेगी
PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित
Uttarakhand में फंसे कांवड़ियों के लिए भगवान बनकर पहुंची SDRF #Shorts
हाथरस हादसा: चढ़ावा ना लेने वाला नारायण साकार कैसे बना करोड़ों का मालिक