Bandhavgarh News: बाघ के हमले में महिला की मौत, CM मोहन यादव ने 25 लाख सहायता का ऐलान

Published : May 24, 2026, 11:15 AM IST
bandhavgarh national park tiger attack

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये सहायता, घायलों के मुफ्त इलाज और मुआवजे की घोषणा की है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत महिला के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उमरिया जिले के ग्राम खेरवा टोला, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों को आवश्यक मुआवजा और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी प्रशासन को दिए गए हैं।

 

 

घायलों के मुफ्त इलाज और मुआवजे के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायल लोगों का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाए और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी जरूरी मदद सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवंगत महिला की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत महिला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: सिंगरौली महोत्सव में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, विकास और संस्कृति पर जोर
Twisha Sharma Case: 'मेरा दम घुट रहा है मां…' ट्विशा की आखिरी कॉल और अजमेर ट्रिप का वो खौफनाक सच!