बेंगलुरु के Girls PG हॉस्टल में युवक ने GF की सहेली को दी दर्दनाक मौत, जानें वजह

Published : Jul 27, 2024, 12:42 PM ISTUpdated : Jul 27, 2024, 04:58 PM IST
Bengaluru PG Hostel crime

सार

बेंगलुरु के एक पीजी हॉस्टल में भोपाल के युवक ने बिहार की लड़की का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए पुलिस उसे बेंगलुरु लेकर गई है।

भोपाल. बेंगलुरु के पीजी हॉस्टल में 23 जुलाई की रात एक लड़की का बेरहमी से मर्डर हो गया। मृतका बिहार की रहने वाली थी। उसकी उम्र 24 साल थी। हत्या करने वाला शख्स भोपाल निवासी था। वारदात के बाद वो भाग गया था, जिसे पुलिस मप्र की राजधानी से गिरफ्तार करके बेंगलुरु पूछताछ के लिए ले गई है।

मृतका कृति की बॉडी पर आरोपी ने 20 बार किया चाकू से वार

कोरमंगला स्थित Girls पीजी हॉस्टल में बिहार की कृति कुमारी रहती थी। वह जॉब के साथ एमबीए भी कर रही थी। 23 जुलाई, रात करीब 11.30 बजे भोपाल का अभिषेक हॉस्टल पहुंचा। कृति के रूम का दरवाजा खटखटाया, जैसे ही वो बाहर आई आरोपी ने बाल पकड़कर उसे बाहर घसीट लाया। आरोपी ने 20 से ज्यादा बार लड़की को चाकू मारा। ऑन द स्पॉट उसकी मौत हो गई। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कृति की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हॉस्टल की अन्य लड़कियां भी दरवाजा खोलकर बाहर आईं, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। नतीजा, देखते ही देखते एक लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बेंगलुरू के दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त कार्यालय और कोरमंगला पुलिस स्टेशन के नजदीक हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक्शन में आकर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

कृति की सहेली से था अभिषेक का अफेयर, शक में बन गया हत्यारा

बताया जा रहा है कि अभिषेक का कृति की सहेली से अफेयर था। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। कई बार अभिषेक ने कृति और अपनी प्रेमिका को कॉल लगाया, लेकिन दोनों ने ही उसे रिसीव नहीं किया। दूसरी वजह यह थी कि हाल ही में कृति ने अपनी सहेली को दूसरे पीजी में शिफ्ट करवा दिया था। अभिषेक को अब लगने लगा था कि कृति ने ही उसकी गर्लफ्रेंड को बहकाया है। इस वजह से आरोपी ने कृति को रास्ते से हटाने उसके हॉस्टल पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पोर्न देख 13 साल के भाई ने किया बहन का रेप-मर्डर, मां-बहन ने की एक और क्रूरता

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं