भोपाल में CM ने तिरंगा रैली का किया शुभारंभ, हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

Published : Aug 14, 2024, 04:19 PM ISTUpdated : Aug 14, 2024, 04:34 PM IST
tiranga rally

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल में तिरंगा रैली का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। रैली में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में काफी उत्साह देखने को मिला।

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में तिरंगा लहराकर रैली का शुभारंभ किया। इसी के साथ प्रदेशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर घर घर तिरंगा लहाराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में काफी उत्साह नजर आया।

हर घर तिरंगा अभियान शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आरंभ हुए “हर घर तिरंगा” अभियान से पूरा देश नए उत्साह और उमंग से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के समय से आम आदमी द्वारा तिरंगा फहराने के संबंध में विशेष छूट दिलवाई थी। इसी का परिणाम है अब तिरंगा लहराना पूरे देश में जन-जन का अभियान बन गया है। हर घर तिरंगा अभियान में राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। नगरीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं भी इस दिशा में सक्रिय हैं। हम सब अपने घर पर पवित्र तिरंगा लगाए और इसकी मर्यादा का भी ध्यान रखें। यही हमारी क्रांतिकारी, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल पुलिस की तिरंगा रैली का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

तिरंगा रैली में शामिल हुए सैंकड़ों लोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से तिरंगा ध्वज लहराकर तिरंगा रैली को रवाना किया। उन्होंने तिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे झंडों से सजी पुलिस की वाहन रैली को देशभक्ति गीतों के बीच झंडी दिखाई। साथ ही नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा रैली को भी रवाना किया। तिरंगा रैली में 300 से अधिक बाइकर्स वर्दी में राजधानी के विभिन्न मार्गों पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने रवाना हुए। ग्राम रक्षा समिति, नगर रक्षा समिति, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में दर्द से परेशान पुरुष के पेट से महिलाओं की तरह निकले Uterus & Ovary

आजादी के रंग, खाकी के संग

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने परिचयात्मक उद्बोधन में बताया कि पुलिस परिवार द्वारा “आजादी के रंग-खाकी के संग” थीम पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जारी है। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : 17 साल की लड़की ने बुलाया घर, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाई बेटी, जेल पहुंचा गया आशिक

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते