यूपी में एक व्यक्ति के पेट में जोर से दर्द होने लगा। डॉक्टर ने हर्निया मानकर उसका ऑपरेशन किया तो पेट से महिलाओं की तरह यूट्रस और ओवरी निकली। ये देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हर्निया की एक सर्जरी के दौरान मरीज के पेट से यूट्रस और ओवरी निकली। ये देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए। क्योंकि ये चीजें सिर्फ महिलाओं के निकलती है। हालांकि पुरुष के अंदर अन्य कोई लक्षण महिलाओं जैसे नहीं निकले हैं। फिलहाल वह स्वस्थ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्द से परेशान था युवक

46 साल का राजगीर मिस्त्री कई दिनों से पेट के दर्द से परेशान था। उसने आसपास के कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा, उल्टा दर्द घटने की जगह बढ़ने लगा। इससे परेशान होकर वह एक दिन संतकबीर नगर पहुंचा, जहां अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि उसके पेट के निचले हिस्से में कोई समस्या है। जिससे पेटदर्द हो रहा है।

हर्निया का ऑपरेशन निकली यूट्रस ओवरी

जब मिस्त्री को पता चला कि हर्निया की समस्या है तो वह एक दिन फ्री हर्निया कैंप में इलाज कराने पहुंचा। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा युवक द्वारा दिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार ओपन सर्जरी की गई। तो पता चला कि पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक एक मांस का टुकड़ा नजर आया। जो अविकसित बच्चेदानी थी। वहीं उससे सटा हुआ एक अंडाशय भी था। चूंकि दोनों ही अविकसित थे। इस कारण उन्हें ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें : स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया 8 वीं का स्टूडेंट, हलक में आ गई सभी की जान

बच्चे पैदा करने के लिए होते हैं यूट्रस और ओवरी

आपको बतादें कि यूट्रस और ओवरी यानी गर्भाशय और अंडाशय महिलाओं में प्रजनन क्रिया के लिए होते हैं। जिससे उनके पेट में भ्रूण का विकास होता है। ऐसे में ये चीजें पुरुष के पेट से निकलने पर डॉक्टर भी देखकर हैरान रह गए। हालांकि पुरुष का ऑपरेशन होने के बाद वह स्वस्थ है। उसे अब दर्द से राहत मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें : चार युवकों ने बनाया करोड़पति बनने का प्लान, 1 लाख में खरीदा मटेरियल, फिर हुआ...