
Bhopal Development Plan: भोपाल के नए मास्टर प्लान भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। लंबे अंतराल के बाद प्रकाशित इस ड्राफ्ट में शहर के भविष्य के विकास के लिए चार प्रमुख आधार तय किए गए हैं। इनमें प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण, आधुनिक और नागरिक हितैषी नियोजन, सुधार एवं परिवर्तनकारी विकास तथा आत्मनिर्भर और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है। अब सरकार इस पर नागरिकों से दावे-आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करेगी।
ड्राफ्ट में भोजताल, जलग्रहण क्षेत्र, पहाड़ियों, वन क्षेत्रों, तालाबों और बाघ भ्रमण क्षेत्रों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। भोपाल विकास योजना-2047 में हरित क्षेत्र को 2005 के करीब 16 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। कॉलोनी स्तर पर खुले क्षेत्र को भी 10 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया है। भानपुर खंती के पुनर्विकास के लिए गोल्फ कोर्स का प्रस्ताव भी रखा गया है। नीचे देखें सीएम मोहन यादव का ट्विट-
गणेश अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लंबे अंतराल के बाद भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है।
यह योजना भोपाल की प्राकृतिक धरोहर - भोजताल, वन क्षेत्रों एवं बाघ भ्रमण क्षेत्र - के संरक्षण के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुगम मोबिलिटी और आर्थिक विकास के अवसर…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 26, 2026
मास्टर प्लान में करीब 51 किलोमीटर लंबे ग्रोथ कॉरिडोर की परिकल्पना की गई है। यह EKAI सिटी, एयरपोर्ट, प्रस्तावित CMU, लॉजिस्टिक और थोक व्यापार क्षेत्र तथा विभिन्न उपनगरों को जोड़ेगा। यहां मिश्रित उपयोग और उच्च घनत्व वाला विकास प्रस्तावित है।
कॉरिडोर में BRTS की व्यवस्था का प्रस्ताव है, जिसे भविष्य में MRTS में बदला जा सकेगा। होटल, स्वास्थ्य सेवा, आईटी, AI, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक, मॉल, कॉरपोरेट ऑफिस, शिक्षा और आवास जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। चौड़े मार्गों पर अधिक FAR और भवन ऊंचाई की सुविधा से निवेश को प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें- MP सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानिए कैसे और कौन करे आवेदन
ड्राफ्ट में Digital Twin City का प्रस्ताव है, जिससे विकास कार्यों की रियल टाइम निगरानी और अवैध निर्माण पर नियंत्रण में मदद मिल सके। सार्वजनिक और निजी CCTV की नेटवर्किंग, सुरक्षित यातायात, पारदर्शी बाउंड्री वॉल और बेहतर पार्किंग व्यवस्था के प्रावधान भी शामिल हैं।
भौंरी क्षेत्र में Education Knowledge Artificial Intelligence (EKAI) City विकसित करने की योजना है। वहीं रेंटल हाउसिंग, पुनर्विकास, चैरिटेबल संस्थाओं और विशेष आवासीय परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के प्रावधान रखे गए हैं। हरित TDR और हेरिटेज TDR के माध्यम से प्रभावित भूमि मालिकों को क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था प्रस्तावित है।
भोपाल विकास योजना-2047 को 1016.90 वर्ग किलोमीटर के निवेश क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है। इसमें 254 गांव शामिल हैं और करीब 45 लाख की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखा गया है। विकास योग्य प्रस्तावित क्षेत्रफल 61,017.02 हेक्टेयर है। योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भोपाल में बेहतर सुविधाएं, सुगम मोबिलिटी, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें- Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।