भोपाल में तीन बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूली मां, तीन की मौत, एक गंभीर

Published : Mar 26, 2024, 02:47 PM ISTUpdated : Mar 26, 2024, 02:56 PM IST
suicide bhople

सार

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसमें दो बेटियों और मां की मौत हो गई है। वहीं एक बेटी जिदंगी और मौत की जंग लड़ रही है।

भोपाल. राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पहले अपनी तीनों बेटियों को एक के बाद एक फांसी के फंदे पर लटका दिया, इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना में दो ​बेटियों और मां की मौत हो गई है। जबकि एक बेटी को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है।

ढ़ाई साल की बेटी गंभीर

जानकारी के अनुसार गुनगा थाना क्षेत्र में आनेवाले गांव रोंडिया में एक 28 साल की महिला संगीता ने 5 साल की बेटी आराध्या, डेढ़ साल की बेटी श्रष्टि, और ढ़ाई साल की बेटी मनु के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। जिससे दो ​बेटियों सहित मां की मौत हो गई। सुसाइड केस में ढाई साल की बेटी मनु को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

पहले बेटियों को मारा, फिर खुद लटकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले महिला ने तीनों बेटियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि महिला तीन बेटियां होने के कारण परेशान थी। इस कारण उसने ये कदम उठाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद से परेशान थी महिला

खबर है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। क्योंकि महिला का पति शराबी था। जो पीने के बाद आए दिन विवाद करता था। इसी कारण वह काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस इस मामले में मर्डर वाले एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज