विधानसभा चुनाव से पहले ही MP में बीजेपी संगठन में हो रहे बदलाव, कई पदों के बदले चहरे, क्या जीत के लिए हो रहा ये सब

Published : Apr 29, 2023, 06:44 PM IST
bjp office mp

सार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है जिसके चलते राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन में कई बदलाव किए है। कई लोगों को पदों से हटाया गया है किसी और नेता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हो सकते है और बड़े बदलाव।

भोपाल (bhopal news). मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने संगठन कई अहम बदलाव करना शुरू कर दिया है। कई मंत्री को नया पद दिया गया है तो कई नेताओं को उनके पद से हटाया भी गया है। पार्टी का उद्देश्य पिछली गलतियों को नहीं दोहराते हुए इस बार सारी कमियों के समय पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते ही ये बदलाव किए गए है।

बीजेपी संगठन में क्या बदलाव हुए जानिए यहां

भाजपा पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव की शुरूआत मीडिया विभाग में किया गया है। प्रदेश की पार्टी के लिए सालों से काम कर रहे मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को हटा दिया गया है। अब उन्हें वहां से हटाकर प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनकी जगह मीडिया प्रभारी का भार आशीष अग्रवाल को सौंपा गया है।

दूसरा बदलाव प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर किया गया है। छतरपुर की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री ललिता यादव को बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी हो कि इससे पहले यह जिम्मेदारी योगेश ताम्रकार के पास था। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने उन्हें सतना जिले से मेयर की सीट दी थी। वहां का मेयर बनने के बाद से ही उनके पद से हटने के कयास लगाए जा रहे थे और हुआ भी यहीं।

संगठन में जोड़े जा सकते है नए स्पोकपर्सन

कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश प्रवक्ताओं के अलावा मीडिया टीम में और भी बदलाव किए जा सकते है।आशंका है कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संगठन में और भी बदलाव कर सकते है। मीडिया टीम के प्रवक्ताओं में शामिल मंदसौर एमएलए यशपाल सिंह, हितेश वाजपेई, राजपाल सिंह सिसोदिया. शशिकांत शुक्ला, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, केपी यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस जैसे नेता शामिल है। कयास लगाए जा रहे है कि और भी नए स्पोकपर्सन भी जोड़े जाएंगे। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं