यह महिला मिट्टी से हर महीने कमा रही करोड़ों रुपए, अद्भुत हुनर की ये तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे कायल

Published : Apr 23, 2023, 12:06 PM ISTUpdated : Apr 23, 2023, 12:52 PM IST

राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली एक लड़की मिट्टी से मूर्तियां बनकार करोड़ों रुपए कमा रही है। इतना ही नहीं उस लड़की की बनाई मूर्तियां को देख ऐसा लगता है मानो मूर्ति नहीं कोई जीवंत इंसान ही हमारे सामने खड़ा हो।

PREV
16

जयपुर. मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों को बेचकर आखिर कोई कितने रुपए कमा सकता है लाख दो लाख लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान में एक ऐसी भी लड़की है जो मूर्तियां बनाकर करोड़ों रुपए का बिजनेस करती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बीकानेर जिले की रहने वाली रुचिका जोशी की।

26

रुचिका करीब 2 साल पहले फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए चंडीगढ़ चली गई। इसी दौरान उन्होंने कॉलेज में एक मूर्ति कला को देखा। इसके बाद उन्हें वह मूर्ति बनाना इतना अच्छा लगा कि उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मूर्तियां बनाना शुरू कर दिया। बस फिर और क्या था। दिव्या लगातार अलग-अलग मूर्तियां बनाती रही

36

यह मूर्तियां लोगों को अच्छी तो लगती ही। इसके अलावा रुचिका ने अपने इस शौक को अपना बिजनेस बना लिया। जो अब तक कई सरकारी डिपार्टमेंट के थ्रू पब्लिक प्लेस पर भी मूर्तियां बना चुकी है।

46

अकेले बीकानेर में उन्होंने करीब 70 से ज्यादा मूर्तियां अलग-अलग लगाई हुई है। बीकानेर में एक बड़ी साइज का स्टूडियो भी रुचिका ने बनवाया हुआ है। यहां बकायदा पूरा स्टाफ काम करता है

56

रुचिका ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग के दौरान जब उसे मूर्तिकला का शौक लगा तो उसने फैशन डिजाइनिंग इसलिए भी छोड़ी क्योंकि उस दौरान फैशन डिजाइनिंग सीखने में जितना खर्च था उसमें करीब 10 बार मूर्तिकला को सीखा जा सकता था।

66

रुचिका ने बताया कि बीते दिनों जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीकानेर आई थी तो उससे पहले उन्होंने एक मूर्ति द्रौपदी मुर्मू की तैयार की। लेकिन वह उसे दे नहीं पाई। रुचिका की पेंटिंग की केवल बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में ही चर्चा है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories