Chhath Puja 2026: भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचे CM मोहन यादव, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य-प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Published : Nov 16, 2026, 08:59 AM IST
Mohan Yadav Bhopal Prempura Ghat Sandhya Arghya

सार

CM मोहन यादव ने भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य दिया। उन्होंने छठव्रतियों को शुभकामनाएं देकर महिलाओं की तपस्या को नमन किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 नवंबर को भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचकर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव से प्रदेश के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व पर व्रत रखने वाले सभी छठव्रतियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मैया का यह पावन पर्व अब केवल पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल तक सीमित नहीं रह गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इसे पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। विभिन्न समुदायों के लोग भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और परमात्मा का आशीर्वाद पाने के लिए इस पर्व में शामिल होते हैं।

CM मोहन यादव ने बताया छठ पूजा का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छठ महापर्व की अपनी अलग पहचान और विशेषता है। आमतौर पर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के लिए पुजारी की जरूरत होती है, लेकिन छठ पूजा ऐसा अनूठा पर्व है, जिसमें किसी पुजारी की आवश्यकता नहीं होती। इसमें व्रती अपने मन की श्रद्धा और विश्वास के साथ सीधे भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था, विश्वास और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व अनुशासन और पूरी श्रद्धा के साथ ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत भगवान सूर्यनारायण को नमन करने का अवसर देता है। इस दौरान हम सूर्यदेव के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही प्रकृति से मिलने वाले उपहारों के लिए अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं।

छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आभार जताने का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का भी पर्व है। भगवान सूर्यदेव जीवन और ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में उनकी उपासना के जरिए प्रकृति के महत्व को समझने और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने का संदेश मिलता है। उन्होंने छठव्रतियों से कहा कि वे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करें और परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें। छठ महापर्व की यही विशेषता है कि इसमें आस्था के साथ प्रकृति और परिवार के प्रति समर्पण का भाव भी दिखाई देता है।

36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं की आस्था को CM मोहन यादव ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ महापर्व के दौरान महिलाओं की कठिन तपस्या और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें अपने परिवार की सुख-समृद्धि, सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति महिलाओं का यह समर्पण, उनकी अटूट आस्था और कठिन तपस्या वास्तव में नमन करने योग्य है। मुख्यमंत्री ने सभी छठव्रती महिलाओं के विश्वास और समर्पण को हृदय से प्रणाम किया।

CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की बधाई

मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश में हर परिवार सुख, समृद्धि और खुशहाली के साथ आगे बढ़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी लोग इसी श्रद्धा, उत्साह और आपसी एकजुटता के साथ छठ महापर्व मनाते रहेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: शहडोल को 342 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव करेंगे 69 विकास कार्यों का भूमिपूजन
Tribal Pride Day: 3 लाख रोजगार-500 सड़कों निर्माण, बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश