PM Shri Heli Paryatan Sewa: महाकाल दर्शन से लेकर कान्हा टाइगर रिजर्व तक... MP में हेलीकॉप्टर से घूमने का मौका, देखें किराया

Published : Nov 15, 2026, 06:48 PM IST
mp heli tourism service 2026 helicopter ticket price ujjain omkareshwar booking

सार

MP Heli Tourism Service 2026: मध्यप्रदेश में ₹2,750 से हेलीकॉप्टर यात्रा का विकल्प। महाकाल, ओंकारेश्वर, कान्हा, बांधवगढ़ और ओरछा घूमने के लिए जानिए टिकट का किराया, पैकेज और ऑनलाइन बुकिंग की पूरी जानकारी।

सोचिए, सुबह घर से निकलें और कुछ ही समय में महाकाल के दर्शन कर लें या आसमान से मध्यप्रदेश की खूबसूरत वादियों का नजारा देखें। अब यह अनुभव पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के जरिए संभव हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल से उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, ओरछा, कान्हा और बांधवगढ़ जैसे पर्यटन स्थल हवाई मार्ग से जुड़ रहे हैं। सरकारी जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2026 तक कुल 5,333 यात्री इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन का कितना किराया?

आध्यात्मिक सर्किट में इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए तीन पैकेज हैं। इंदौर–उज्जैन–इंदौर का किराया ₹14,500, इंदौर–ओंकारेश्वर–इंदौर का ₹18,000 और दोनों ज्योतिर्लिंगों की संयुक्त यात्रा का किराया ₹30,000 है। नवंबर 2025 से सितंबर 2026 तक इस सर्किट में 2,477 यात्रियों ने सफर किया।

यह भी पढ़ें: पटना में छठ पूजा के बीच गंगा घाट पर बड़ा हादसा: अर्घ्य देने आए 4 युवक डूबे, खुशियों में पसरा मातम

₹2,750 में हेरिटेज सर्किट की हवाई यात्रा

ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भोपाल–ओरछा–भोपाल पैकेज ₹14,500 का है। भोपाल से चंदेरी ₹5,500, ओरछा ₹6,500 और चंदेरी से ओरछा ₹2,750 में यात्रा की सुविधा बताई गई है। वहीं, ₹3,500 में जॉय राइड का विकल्प भी है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक 684 पर्यटकों ने इस सर्किट का लाभ उठाया।

कान्हा, बांधवगढ़ और चित्रकूट भी शामिल

वाइल्डलाइफ एवं आस्था सर्किट में जबलपुर से मैहर ₹5,000, बांधवगढ़ ₹6,500, कान्हा ₹6,000 और चित्रकूट ₹7,500 किराया निर्धारित है। मैहर से चित्रकूट ₹5,000 और बांधवगढ़ से कान्हा ₹7,000 में यात्रा का विकल्प है। इस सर्किट में 2,172 यात्रियों ने सफर किया।

होटल, भोजन और टैक्सी की भी सुविधा

सरकारी विवरण के अनुसार, यात्रा पैकेज में ठहरने, भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए टैक्सी, प्रशिक्षित गाइड और हेलीपैड तक पिकअप-ड्रॉप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन की पूर्व निर्धारित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।

घर बैठे कैसे करें हेलीकॉप्टर की बुकिंग?

यात्री Flyola, IRCTC Air और Transbharat के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग से पहले उपलब्धता, मौजूदा किराया और पैकेज में शामिल सुविधाओं की पुष्टि जरूर करें।

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह के घर पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, वीडियो में देखिए छठ पूजा के बहाने हुई ये खास मुलाकात

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tribal Pride Day: 3 लाख रोजगार-500 सड़कों निर्माण, बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
MP News: बिरसा मुंडा जयंती पर मध्यप्रदेश को 1,353 करोड़ की सौगात, 126 गांवों को मिलेगा पानी