मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते स्वर्ण!

Published : Feb 02, 2025, 12:45 PM IST
cm mohan yadav

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 81 कि.ग्रा. पुरूष वर्ग में वेटलिफ्टिंग में वल्लूरी अजय बाबू, एक्वेटिक खेल के हाई बोर्ड प्लेटफार्म डाइविंग इवेंट में पलक शर्मा और डुएथलॉन महिला कैटेगरी में आध्या सिंह को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्वेटिक खेल के 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड इवेंट में पलक शर्मा, 1500 मीटर फ्री स्टाइल मेन्स इवेंट में अद्वैत पागे, दाओशु इवेंट में रोहित जाधव और वुशु के क्विंगशु महिला इवेंट में भूरक्षा दुबे को रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारोत्तोलन के 45 कि.ग्रा. भार वर्ग में रानी नायक, एक्वेटिक के 400 मीटर इवेंट में अद्वैत पागे तथा वुशु के शानशू इवेंट में संयोगिता सिंह को कांस्य पदक प्राप्त करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर होने और नित नए कीर्तिमान रचने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण से मध्यप्रदेश को खेल जगत में नव शिखर पर प्रतिष्ठित करेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर में गर्मी! ग्वालियर समेत MP के इन शहरों में बारिश का अलर्ट
गुड़ी पड़वा पर CM मोहन यादव ने किया इंदौर से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, 2500 करोड़ से जल संरक्षण कार्य