नकाबपोश बदमाशों ने बारात पर किया हमला, दूल्हा दुल्हन पहुंचे थाने, पुलिस के पहरे में हुई वरमाला

Published : Jun 11, 2024, 01:41 PM ISTUpdated : Jun 11, 2024, 02:11 PM IST
Maheshwar police thana

सार

मध्यप्रदेश में दुल्हन को लेने जा रही एक बारात पर नाकबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। ऐसे में बारात लेकर दूल्हा सीधे जाने पहुंच गया। वहीं पर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

खरगोन. एमपी के खरगोन जिले में चोली गांव से बारात लेकर दूल्हा शादी करने के लिलए जा रहा था, तभी नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और जमकर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस वारदात के बाद डर सहमे बाराती और दूल्हा सीधे थाने पहुंचे। जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस हादसे में दूल्हे के पिता सहित करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वाहनों के फोड़े कांच, लोगों पर किया हमला

दरअसल मध्यप्रदेश के चोली गांव से खरगोन जिले के सजनी गांव जा रही बारात के गाड़ियों पर नाकबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्होंने कई गाड़ियों के कांच फोड़ दिये और लोगों पर भी हमला बोल दिया। जिससे दूल्हे के पिता और कई बाराती घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं जो सुरक्षित थे वे सीधे दूल्हे को लेकर थाने पहुंच गए। जहां पर दुल्हन और उनके कुछ रिश्तेदार भी आ गए। वहीं उनकी वरमाला हुई।

सजनी गांव के पास हुआ हमला

बारात महेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव सजनी जा रही थी। तभी गांव से कुछ दूर पहले ही 10 से 12 मोटरसाइकिलों पर नकाबपोश बदमाश आए। जिन्होंने सीधे बारात पर हमला बोल दिया। जिससे बारात की गाड़ियों में बैठे बाराती घायल हो गए।

गहने भी लूटकर ले गए

बदमाशों ने बारातियों पर हमला बोलने के साथ ही उनके गहने भी लूट लिये। महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। कई गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिये गए। हमले की सूचना मिलने पर गांव से कई लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। इस हमले में करीब 15 से अधिक लोग घायल हुए।

थाने में हो गई शादी

अचानक हुए हमले से दूल्ह सहित बाराती डरे सहमे हुए थे। उन्हें डर था कि शादी रोकने के लिए तो ये हमला नहीं किया गया। ऐसे में उन्होंने फिर से कोई हमला हो। इससे पहले थाने में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूसरे के हो गए। पुलिस ने भी महेश्वर थाने पर बारातियों और दुल्हन को बुलाकर यहीं पुलिस के पहरे में वरमाला करवा दी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert