MP के Syllabus में नए विषय होंगे शामिल, सीएम मोहन यादव ने बताए वो टॉपिक

Published : Oct 27, 2025, 03:42 PM IST
CM Dr Mohan Yadav

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। जिस प्रकार हृदय शरीर के रक्त को शुद्ध कर हमारी आयु बढ़ाता है। उसी प्रकार गायत्री परिवार हृदय के समान संस्कृति की अशुद्धियों को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के शारदा विहार आवासी विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित प्रांतीय युवा चिंतन शिविर में शामिल हुए। इस दौसान सीएम ने शिविर को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा-बदलते दौर में संस्कृति के सामने चुनौतियां भी हैं। लेकिन ऐसे समय में भारत और विश्व के सामने गायत्री परिवार की अखंड ज्योति प्रज्वलित हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन के प्रमुख बिन्दु

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। जिस प्रकार हृदय शरीर के रक्त को शुद्ध कर हमारी आयु बढ़ाता है। उसी प्रकार गायत्री परिवार हृदय के समान संस्कृति की अशुद्धियों को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • देश को आजादी तो 1947 में मिल गई थी, लेकिन वैचारिक रूप से युवाओं को दृष्टि प्रदान करने के लिए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने आरएसएस की स्थापना की। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है।
  • पंडित मदन मोहन मालवीय, बाल गंगाधर तिलक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने भी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए दृष्टि प्रदान की है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। इसमें सनातन संस्कृति को समृद्ध करने वाले अध्याय जोड़े गए हैं, जिससे हम अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को पाठ्यक्रमों में शामिल किया है। हर्ष का विषय है कि गायत्री परिवार ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्य और सामाजिक विषमता के खिलाफ कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
  • गायत्री परिवार ने समाज को विवाह पद्धति का महत्व समझाया है।
  •  राज्य सरकार ने वैदिक पद्धति से काल गणना के लिए वैदिक घड़ी तैयार की है। इसे उज्जैन की वैधशाला के आधार पर आईआईटी के एक विद्यार्थी ने बनाया है। वैदिक घड़ी में समय काल, 30 मुहूर्त, नक्षत्र के आधार पर समय दर्शाया गया है। - राजा जयसिंह ने 300 साल पहले देश में 5 वैधशालाओं का निर्माण कराया था।
  • प्रांतीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया, वरिष्ठ चिंतक डॉ. प्रणब पांड्या सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े विचारक उपस्थित थे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhopal Weather Today: भोपाल में 15 जनवरी को मौसम कैसा होगा? जानें आज के दिन-रात का हाल
Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत