CM डॉ. मोहन यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

Published : Jul 15, 2025, 11:46 AM IST
Ujjain

सार

उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी में लाखों भक्त शामिल हुए। पहली बार सवारी का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने दुबई से शुभकामनाएं दीं।

उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 14 जुलाई को बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस सवारी में 5 लाख से ज्यादा भक्त शामिल हुए। ढाई लाख भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस सवारी में प्रदेश के 5 मंत्रियों ने भाग लिया। अब तक के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बाबा महाकाल की सवारी का जनसंपर्क सहित अन्य सोशल मीडिया पर लाइव प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्घोष होता रहा। दूसरी ओर, दुबई यात्रा पर गए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों को सावन सोमवार की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की खुशहाली के कामना भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन का पहला सोमवार, बाबा महाकाल की सवारी, हम सबका सौभाग्य है। सावन सोमवार की सवारी में बाबा महाकाल अपने भक्तों के हालचाल जानने के लिए साल में एक बार नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर बाबा महाकाल के श्री चरणों में नमन और वंदन कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा की सवारी में लघु मध्यप्रदेश के दर्शन हों, इसके लिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि बाबा महाकाल प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, धार, झाबुआ एवं छिंदवाड़ा जिले के जनजातीय भाई-बहनों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले वाद्य-यंत्रों के साथ ही अपनी यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी हर सावन सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली के लिए बाबा का आशीर्वाद पाएंगे।

उज्जैन की गरिमा बढ़ाएगी यह धार्मिक यात्रा- सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहृलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य मंत्रीगण भी बाबा की सवारी में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि वे दुबई प्रवास पर हैं, इसलिए बाबा की सवारी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाबा की सवारी उज्जैन की गरिमा को और बढ़ाएगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jabalpur Murder: सहकर्मी को 4 बार चाकू मारा, फिर आराम से काम करने लगा; रूह कंपा देने वाला VIDEO
Simhastha 2028: उज्जैन में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, CM मोहन यादव ने लिया जायजा