MP की बस का तमिलनाडु के रामेश्वरम में भीषण एक्सीडेंट, CM मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

Published : Jan 14, 2024, 12:02 PM ISTUpdated : Jan 14, 2024, 12:03 PM IST
cm mohan yadav

सार

मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। इस एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौत हुई है। सीएम मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है।

बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे

बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मृत्यु हो गई है। दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस घटना में 19 यात्री घायल हैं।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert