जन्माष्टमी से पहले द्वारका पहुंचे CM मोहन यादव, भगवान द्वारकाधीश से मांगा प्रदेश के लिए आशीर्वाद

Published : Sep 03, 2026, 02:11 PM IST
Mohan Yadav Dwarka Darshan

सार

Mohan Yadav Dwarka Visit: सीएम मोहन यादव ने वन द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 सितंबर को गुजरात की देवभूमि द्वारका स्थित वन द्वारकाधीश मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान श्री द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम डॉ. यादव ने भगवान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 'आज मैं धार्मिक पर्यटन के मद्देनजर द्वारका आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में तीर्थाटन बढ़ा है। बाबा महाकाल की कृपा से अकेले उज्जैन में श्रद्धालु लगभग 20 गुना बढ़े हैं। आज की स्थिति में 10 करोड़ से ज्यादा दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं।' उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो महाकाल लोक और बनारस में प्रयोग किया है, वह अद्भुत है। हमारी राज्य सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है।

अतीत हो रहा गौरवांवित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे सभी देव स्थानों पर भी सुव्यवस्था स्थापित करने, यात्रियों के लिए सुगम आगमन, उनके रहने की व्यवस्था और सभी जरूरी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं को देखने के लिए भी मैं द्वारका भी आया हूं। उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति का गौरवशाली अतीत फिर गौरवांवित हो रहा है। राज्य सरकारें अपने-अपने देव स्थलों काम कर रही हैं।

चार धाम में प्रमुख स्थान है द्वारका

सीएम डॉ. मोहन यादव ने द्वारका के धार्मिक महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि द्वारका चार धाम में से प्रमुख स्थान है। हमारे चार शंकराचार्यों के चार पीठों में से ये एक है। द्वारका को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आस्था के कारण देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार करने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है।

जन्माष्टमी से पहले दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टहमारे लिए गौरव की बात है कि कल जन्माष्टमी है। मैं सभी को बधाई देता हूं। गोपाल कृष्ण की कृपा हम पर बनी रहे।' जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्त देशभर में अलग-अलग तरह से उत्सव मनाते हैं। ऐसे में सीएम डॉ. यादव का द्वारका पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करना भी धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहने की प्रार्थना की।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Floods: पहले पुल टूटा, अब चित्रकूट में घुसा बाढ़ का पानी! मंदाकिनी के रौद्र रूप से बढ़ी लोगों की चिंता
MP में जहां पड़े कृष्ण के चरण, वो स्थान बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ