ई-बस में मुख्यमंत्री, साथ में पूरी कैबिनेट... MP की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

Published : Jul 19, 2026, 07:35 PM IST
cm mohan yadav e bus jagdishpur cabinet meeting mp news

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक के लिए शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला छोड़कर ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक सफर किया।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अलग संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिले का उपयोग नहीं किया, बल्कि पूरी कैबिनेट के साथ इलेक्ट्रिक बस से जगदीशपुर पहुंचे। सरकार का कहना है कि यह पहल ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।

ई-बस से पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्री, निजी वाहन भी छोड़े

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से तीन इलेक्ट्रिक बसों के जरिए कैबिनेट के सदस्यों के साथ जगदीशपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपना शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला मुख्यमंत्री निवास पर ही छोड़ दिया। सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां से वे सामूहिक रूप से ई-बसों में बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन का भी उपयोग नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: 75 लाख का 2BHK, 60 हजार EMI! नोएडा के फ्लैट का गणित सुनकर चौंक जाएंगे!

वरिष्ठ अधिकारी भी ई-बस से पहुंचे बैठक स्थल

कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी गाड़ियां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में खड़ी कीं और वहां से इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से जगदीशपुर पहुंचे। सरकार के अनुसार, यह पहल शासन में सादगी, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और खर्च में मितव्ययिता को प्राथमिकता देने की सोच का हिस्सा है। इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

रास्ते में स्वागत, धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की ई-बस यात्रा को लेकर राजधानी भोपाल में लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। कई स्थानों पर ई-बसों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक विष्णु खत्री ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और तिलक के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर दुर्ग में आयोजित धरोहर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजातीय नायकों, सुशासन और शौर्य से जुड़े ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के चित्र प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनजातीय कलाकारों से भी संवाद किया और उनकी कला की सराहना की।

यह भी पढ़ें: विदेशी महिलाओं ने भारतीय अखाड़े में किया ऐसा काम, VIDEO देख लोग बोले- वाह भारत!

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: CM मोहन यादव कैबिनेट के UCC समेत 9 बड़े फैसले, 73 अस्पतालों के उन्नयन का ऐलान
10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 1460 करोड़ रुपये, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ट्रांसफर