MP News: जन विश्वास अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, CM मोहन यादव ने लॉन्च किया पोर्टल

Published : Sep 02, 2026, 07:22 PM IST
mohan yadav

सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास पोर्टल लॉन्च किया। यह जन विश्वास अभियान के तहत किए गए कार्यों, जैसे भ्रमण व संवाद, को व्यवस्थित रूप से दर्ज करेगा। दर्ज जानकारी की उच्च स्तर पर समीक्षा कर जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 सितंबर को जन विश्वास पोर्टल को मंत्रालय में लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त से आरंभ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अब तक चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। कम समय में ही अभियान का अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक सभी सप्ताह में एक दिन फील्ड पर जाकर जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी और लाभकारी सिद्ध होगा। प्रत्येक स्तर पर अधिकारी इस पोर्टल में यूजर मैनुअल के अनुसार नियमित रूप से जानकारियां अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके समेकित उपयोग से मैदानी स्तर पर जनसामान्य को बहुत लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की संपूर्ण जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल बनाया गया है।

उच्च स्तर पर होगी समीक्षा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पोर्टल पर अभियान के अंतर्गत किए गए भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद, उद्यम संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, नीतिगत विषय, अभियान के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों, जिले के प्रमुख नवाचारों और जिले की ओर से भेजे जाने वाले सुझावों को दर्ज किया जाएगा। प्रति सप्ताह दर्ज की जाने वाली जानकारी की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी और राज्य स्तरीय मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय भी होगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

OBC आरक्षण पर MP सरकार का बड़ा फैसला! हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर की SLP
Project Cheetah के चार साल पूरे होने पर चीता 'मुखी' की विशाल रंगोली देख CM मोहन यादव हुए प्रभावित, जानें खासियत