CM मोहन यादव ने दिया लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन, राज्यों को दी 1859 करोड़ की बड़ी सौगात

Published : Aug 08, 2025, 10:42 AM IST
CM Mohan Yadav

सार

CM Mohan Yadav Raksha Bandhan: CM मोहन यादव ने रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया है। उन्होंने लाडली बहना योजना के अतंगर्त कई सारे ईनाम राज्य की बहनों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे वो राज्यों को और आगे ले जाएंगे।

CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन का त्योहार राज्य की महिलाओं संग धूमधाम के साथ मनाते हुए नजर आए हैं। इस प्रोग्राम से जुड़ी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सीएम मोहन यादव महिलाओं से राखा बांधवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मौके को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का भी संदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हर रिश्ता परिभाषित और पूज्यनीय होता है। उन्होंने द्रौपदी और श्रीकृष्ण की रक्षाबंधन कथा का उल्लेख करते हुए इसे भाई-बहन के रिश्ते की शक्ति का प्रतीक बताया, जहाँ श्रीकृष्ण ने जीवनभर द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल टेक हब: ड्रोन से ग्रीन डाटा सेंटर तक, क्या मिड-इंडिया का नया सिलिकॉन वैली बन रहा ये शहर?

लाड़ली बहना योजना के जरिए बांटे गए 1 करोड़ रुपये

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुप बांटे गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण भी किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन कर किया।

प्रदेश की बहनों को सरकार की तरफ से सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को अगस्त में 250 रुपए के शगुन के साथ 1500 रुपए भेजे जा रहे हैं। दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। अगले तीन साल में 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खाते में आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से स्वसहायता समूह की कई बहनें लखपति हो गई हैं। राज्य सरकार बहनों को रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने पर 6 हजार रुपए की सहायता देगी। भाईयों को भी 5 हजार की सहायता देंगे। बहनों के लिए कार्यस्थल पर हॉस्टल बना रहे हैं। बहनों को गौपालन योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

भांजी के पवित्र रिश्ते को लेकर बोले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों साल से भारतीय कुटुम्ब परंपरा में सभी रिश्तों का महत्व है। भांजी का विवाह करना, बेटी का विवाह करने से बढ़कर माना गया है। भारतीय संस्कृति में भांजे-भांजियों को अपने बच्चों से बढ़कर माना जाता है। बहनों की राखी और आशीर्वाद से शक्ति मिलती है। भारतीय संस्कृति में भाइयों ने सदैव बहनों की रक्षा की जैसे महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी।

ऑपरेशन सिंदूर ने सिखाया सबक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दिशा से देश में आतंकी घटनाएं बंद हो गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन को खत्म किया है। भाई अपनी जान की परवाह किए बिना बहन के सिंदूर की रक्षा करते हैं। बहनों का सुहाग उजाड़ने वालों को सबक सिखाया। इस बार 15 अगस्त ऑपरेशन सिंदूर के नाम होगा। जब देश सुरक्षित रहेगा तो भाई-बहन का रिश्ता सुरक्षित रहेगा। दुनिया के 200 से अधिक देशों में कोई देश को माता की तरह नहीं मानता है। हम अपने देश को माता की तरह देखते हैं। इसीलिए भारत माता की जय बोलते हैं।

मुख्यमंत्री की प्रदेश को लेकर खास घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहगढ़ के बैजनाथ धाम के जीर्णोद्धार की घोषणा की। धाम परिसर के चार भव्य द्वारा भी निर्मित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुरावर में छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा को लेकर बेहतर व्यवस्था के लिए शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए नेवज नदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से जोड़ा जाएगा। आने वाले भविष्य में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ और ब्यावरा भी मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा होंगे।

प्रदेश की जनता से जोड़ा है पारिवारिक नाता : मंत्री काश्यप

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को नियमित 1250 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन भी दिया है, जिससे उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर 1500 रुपये की सौगात प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से पारिवारिक नाता जोड़ा है और हर त्यौहार को सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। विरासत से विकास की दिशा में धार्मिक स्थलों के साथ राज्य की संस्कृति एवं त्यौहारों को भी सशक्त किया जा रहा है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विदेशों में मध्यप्रदेश की छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित किया गया है और युवाओं के लिए रोजगार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ाई गई हैं।

‘आकांक्षा हॉट’ का किया गया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर नीति आयोग के “संपूर्णतः अभियान” के अंतर्गत आयोजित विशेष आयोजन ‘आकांक्षा हॉट’ का शुभारंभ किया। यह आयोजन 07 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जिले की स्थानीय प्रतिभाओं और उत्पादों को एक नया मंच प्रदान किया गया है। सीएम मोहन यादव ने इसको लेकर कहा कि इस प्रकार के आयोजन “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बल देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक हैं। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादकों, पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देना और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में मेक इन इंडिया का बड़ा धमाका, वंदे भारत कोच यहीं बनेंगे, मिलेंगी 1500 नौकरियां-और बहुत कुछ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवाई बहनों से राखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बाँधी और धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे भैया डॉ. मोहन ने सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं दी, बल्कि हमारे रिश्ते को मान-सम्मान और आत्मीयता से भर दिया है।” कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को वृहद राखी भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को झूला भी झुलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक आयोजित भव्य रोड-शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नगरवासियों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसमूह के बीच पहुंचे और नागरिकों का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया। पूरे मार्गपर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहाँ नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ें बजाकर स्वागत किया। बहनों ने कलश यात्रा निकाली और पुष्पवर्षा कर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। नगर में उमड़ी भीड़ और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

WEF 2026 दावोस में AI प्रोटीन नवाचार पर मध्यप्रदेश और शिरू के बीच सहयोग की पहल
World Economic Forum 2026: दावोस में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता पर वैश्विक कंपनियों से संवाद