CM Mohan Yadav: टीकमगढ़ में बच्चों से मिले सीएम, वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन, अस्पताल का किया निरीक्षण

Published : Aug 21, 2026, 06:58 PM IST
Mohan Yadav Tikamgarh

सार

CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र तखा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वैष्णवी का अन्नप्राशन कराया और 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी दी। जानिए पूरी डिटेल।

Mohan Yadav Tikamgarh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। केंद्र पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र (राखी) बांधा।

CM Mohan Yadav: लाड़ली बहनों को साड़ी और उपहार

रक्षासूत्र बांधने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में दिया। उन्होंने बहनों के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से मुलाकात की और उन्हें लाड़-दुलार करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल दिया और उनका नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक सवाल किया कि उन्हें खाने में क्या मिलता है। बच्चों ने मासूमियत से जवाब दिया, "नाश्ता और खाना।" मुख्यमंत्री ने पूछा कि वे खाना खाते हैं या नहीं, जिस पर बच्चों ने उत्साह से कहा, “हां, खाते हैं।” डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।

Tikamgarh Anganwadi: बालिका वैष्णवी का अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हीं बालिका वैष्णवी को अपने हाथों से खीर खिलाकर उसका अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बालिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ गर्भवती और धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र पर मौजूद जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने 'चिन्मय अमृत यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, स्वामी चिन्मयानंद के योगदान को किया याद

Tikamgarh District Hospital: CM ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

टीकमगढ़ जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर और ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सर्पदंश और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- MP News: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, निलंबन के निर्देश

NRC Center: 19 कुपोषित बच्चों को मिली सेहत की टोकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां भर्ती 19 कुपोषित बच्चों से उन्होंने मुलाकात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी 19 बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM मोहन यादव ने 'चिन्मय अमृत यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, स्वामी चिन्मयानंद के योगदान को किया याद
MP News: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, निलंबन के निर्देश