
भोपाल/वाराणसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय खान-पान का आनंद लेते नजर आए। उनके इस सहज और सादगी भरे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। आम लोगों को जब पता चला कि मुख्यमंत्री उनके बीच हैं, तो उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया। उनसे मिलकर लोग काफी उत्साहित दिखे। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे अचानक मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर राज्य और शहर की अपनी अलग खान-पान संस्कृति होती है, जो उसकी पहचान को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक स्वाद हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं।
मुख्यमंत्री के इस सरल और सहज व्यवहार ने आम लोगों को काफी प्रभावित किया। वहां मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात कर खुशी जताई और उनके इस अंदाज की खुलकर सराहना की। कई लोगों ने उनसे बातचीत भी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। उनका व्यवहार बेहद सामान्य और अपनापन भरा था, जिसने सभी को प्रभावित किया।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।