भाजपा का तीसरी लिस्ट में भी शिवराज सिंह नहीं, क्या सोच रखा है वर्तमान सीएम के लिए पार्टी ने

Published : Oct 02, 2023, 04:53 PM ISTUpdated : Oct 02, 2023, 05:18 PM IST
shivraj singh

सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है, लेकिन इसमें भी वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने कैंडिडेट्स की दो लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। आज पार्टी ने कैंडिडेट्स की तीसरी सूची भी जारी कर दी है लेकिन इसमें भी वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं है।

भाजपा दो बार पहले ही कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के साथ ही कैंडिडेट्स अपने पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। टिकट पाने के लिए नेता दिल्ली तक दौड़ भी लगा रहे हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में टिकटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी शुरू भी कर दी है। भाजपा ने अब दो बार कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। आज फिर से बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की है। 

पढ़ें 'हर परिवार में एक रोजगार एक व्यक्ति को दूंगा, ताकि पलायन न करना पड़े'- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

टेंशन में तो नहीं शिवराज सिंह
भाजपा ने मध्य प्रदेश को लेकर काफी हद तक अपने पत्ते खोल दिए हैं। यहां पार्टी ने कैंडिडेट्स के नामों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। भाजपा की शुरुआती दो लिस्ट में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं है। हांलाकि शिवराज इसे लेकर बेफिक्र थे और यह भी कह रहे थे कि अभी पूरे कैंडिडेट्स नहीं घोषित किए गए हैं। ऐसे में अब आज तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है, लेकिन यहां भी शिवराज नहीं हैं।  

विपक्षी दल भी शिवराज पर साध रहे निशाना
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी कैंडिडेट्स की सूची में शिवराज का नाम न होने से राजनीतिक गलियारों में बी चर्चा तेज हो गई है। शिवराज के प्रतिनिधित्व वाली सीट बुधनी से उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में सस्पेंस ने विपक्षी कांग्रेस को चौहान पर निशाना साधने का मौका दे दिया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी