छाता सुधारने वाली दुर्गा बाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी 50 हजार की सहायता

Published : Aug 07, 2023, 01:45 PM IST
MP-CM-Shivraj-SIngh-Chouhan-helped-lady-in-Vidisha

सार

मध्य प्रदेश के CM श्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पहुँचे। वहां छाता मरम्मत का कार्य करने वाली महिला का हाल-चाल पूछा और 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि दी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पहुँचे। दुकान के समीप लुंहागी मोहल्ला निवासी श्रीमती दुर्गाबाई वंशकार छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें देखते ही उनके पास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई से उनका हाल-चाल पूछा। श्रीमती दुर्गावाई वंशकार ने अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने पचास हजार रूपये का चेक श्रीमती दुर्गाबाई पत्नि श्री मुकेश वंशकार को सौंपा। दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाड़ली बहना के 1000 रूपये मिल रहे हैं। पहले 600 रूपये पेंशन मिलती थी अब 1000 रूपये मिल रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: मोहन यादव सरकार को बड़ी राहत, राज्य परिवहन प्राधिकरण को हाईकोर्ट की हरी झंडी
MP Youth Year 2027: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 55 जिलों के युवा संभालेंगे अहम जिम्मेदारी