देश के इन 508 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलप, जानिए किस राज्य में कितने स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

Published : Aug 06, 2023, 03:41 PM ISTUpdated : Aug 06, 2023, 03:56 PM IST
pm modi lay foundationstone of amrit bharat station scheme

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 6 अगस्त को वर्चुअली रूप से स्टेशनों के पुनर्निमाण की आधारशिला रखी। पहले फेज में 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने वाला है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

भोपाल. देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। जो कि पूर्ण रूप से वर्ल्ड क्लास होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 6 अगस्त को वर्चुअली रूप से इन स्टेशनों के पुनर्निमाण की आधारशिला रखी। पहले फेज में 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने वाला है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। वहीं पीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान 9 साल में अपनी सरकार द्वारा रेलवे के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया।

जानिए इन स्टेशनों पर मिलेंगी क्या सुविधाएं

बता दें कि पहले फेज में इन स्टेशनों के पुनर्निमाण के लिए कुल 24,470 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पहला मौका है जब रेलवे का इतने बड़े पैमाने पर पुनर्विकास होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा कायाकल्प होगा। पुनर्विकास में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें कई चीजें शामिल हैं। जैसे फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया की सुविधा भी होगी। यात्रियों के लिए वेटिंग रूम की भी व्यवस्था होगी। साथ ही एग्जीक्यूटिव लाउंज और कॉनकोर्स एरिया भी बनाया जाएंगे।

इन रेलवे स्टेशनों का किया जाएगा री-डेवलप

उत्तर प्रदेश - 55

राजस्थान   - 55

बिहार       - 49

महाराष्ट्र     - 44

बंगाल        - 37

मध्य प्रदेश - 34

असम        - 32

ओडिशा    - 25

पंजाब       - 22

गुजरात     - 21

तेलंगाना   - 21

झारखंड  - 20

आंध्र प्रदेश -18

तमिलनाडु -18

हरियाणा  - 15

कर्नाटक  - 13

असम       - 6

बिहार      - 3

केरल      - 2

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Z+ सिक्योरिटी में भी शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा, क्यों पाकिस्तान के निशाने पर?
सौतेली बेटी से बार-बार रेप, मां-बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया...अब आरोपी को डबल उम्रकैद