मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 'हम होंगे कामयाब पखवाड़ा' शुरू। 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक अहम कदम बताया।

सीहोर, मध्य प्रदेश में आज से “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” की शुरुआत की गई है, जो 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी जिलों में तरह-तरह के जागरुकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं के लिए यह अभियान बहुत अहम कदम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- "हमारी बेटियों और बहनों की सुरक्षा व सम्मान, केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है" हम होंगे कामयाब" पखवाड़े का आयोजन अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक करने का एक अहम कदम है। आइए, हम सभी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं, जहां हर बेटी और बहन सुरक्षित हो, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और अपने सपनों को पूरा कर सके