CWG 2026: अंकुश का स्वर्ण, नरेंद्र का रजत... CM मोहन यादव ने दी बधाई

Published : Aug 03, 2026, 09:01 AM IST
mohan yadav congratulate CWG 2026 medal winners

सार

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में अंकुश ने स्वर्ण, नरेंद्र बेरवाल ने रजत और गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

भोपाल। ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत के मुक्केबाज़ अंकुश ने पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंकुश को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंकुश की यह सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का यह परिणाम है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने अंकुश के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेल 2026 की पुरुष 90+ किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज़ नरेंद्र बेरवाल को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बेरवाल का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने जीता कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ खेल 2026 में पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के स्टार एथलीट गुलवीर सिंह को भी मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर CM मोहन यादव का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: बैरसिया में शिक्षा का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने किया सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण
MP News: आचार्य समय सागर के दर्शन करने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- जीवनभर याद रहेगा